14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News : घपलेबाज क्लर्क को बचाने लिपिक पहुंचे दफ्तर का घेराव करने तो चेंबर से भागे DEO , वजह जान कर पुलिस अफसर भी हैरान

गौरतलब है कि डीईओ एचआर सोम ने दो दिन पहले आरटीई (RTE) शाखा के प्रभारी शिवानंद राठौर को सस्पेंड कर दिया है। शिवानंद राठौर का कहना है कि मामले में डीईओ के द्वारा एकतरफा कार्रवाई की है। उसने मामले को लेकर संघ को सामने लाया और कहा कि उनके खिलाफ निलंबन की जो कार्रवाई हुई है वह गलत है

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
CG News : घपलेबाज क्लर्क को बचाने लिपिक पहुंचे दफ्तर का घेराव करने तो चेंबर से भागे DEO ,  वजह जान कर कर्मचारी भी हैं हैरान

लिपिक वर्गीय संघ मंगलवार को जब डीईओ आफिस का घेराव किया

आरटीई में 72 लाख रुपए की गड़बड़ी को लेकर लिपिक को सस्पेंड करने के बाद लिपिक के बचाव के लिए संघ आगे आ गया है। लिपिक वर्गीय संघ मंगलवार को जब डीईओ आफिस का घेराव किया तो डीईओ एचआर सोम यह समझकर भाग निकले कि कहीं भीड़तंत्र उसके साथ गलत बर्ताव न कर दे। ऐसे में वे अपने चेंबर से भाग निकले और सहायक आयुक्त आबकारी के चेंबर में जाकर शरण ली। तकरीबन एक घंटे बाद जब लिपिक बैरंग लौटे तो डीईओ अपने चेंबर में बैठे।

जांजगीर-चांपा. इससे पहले लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के दर्जनों सदस्यों ने डीईओ आफिस के सामने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों का ज्ञापन डीईओ को सौंपा है। लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ एकजुट हुए और मंगलवार को ज्ञापन सौपने के लिए डीईओ कार्यालय आए। जैसे ही कर्मचारी संघ के दर्जनों कर्मचारियों ने डीईओ के चेंबर में नारेबाजी करते प्रवेश किए तो डीईओ डर गए और अपने चेंबर से उठकर दौड़ते हुए बगल के आबकारी कार्यालय के चेंबर में घुस गए।

उन्हें कहीं न कहीं डर था कि उनके साथ कहीं लोग गलत बर्ताव न कर दें। काफी लंबे समय तक वे आबकारी कार्यालय में बैठे रहे। एक घंटे तक कर्मचारियों ने उनका इंतजार किया। फिर लिपिकों ने अपनी मांगों का ज्ञापन नोडल अधिकारियों को सौंपकर चलते बने। इसके बाद मीडियाकर्मी जब सहायक आयुक्त आबकारी कार्यालय पहुंचे तो बड़ी मुश्किल से डीईओ बाहर निकले और अपने चेंबर में वापस लौटे।

पुलिस को बुलाया और एसपी को सूचना दी

एचआर सोम ने बताया कि उन्हें डर था कि कहीं भीड़ उनके साथ मारपीट न कर दे। क्योंकि कर्मचारी संगठन आक्रोशित नजर आ रहे थे। दरअसल, लोगों ने उन्हें आगाह किया था कि आपका कामकाज जिले की तासीर के लायक नहीं है। जिसका परिणाम गलत हो सकता है। जिसके चलते डीईओ (DEO) डर गए थे। उन्होंने आपबीती एडीएम एसपी से पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!