12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suicide Case: शादी के 10 माह बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह की थी गर्भवती… परिजनों ने लगाया यह आरोप

Suicide Case: शादी के बाद ही पति-पत्नी का विवाद शुरू हो गया और पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है।

2 min read
Google source verification
Dead body (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Dead body (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Suicide Case: जांजगीर-चांपा जिले के राहौद चौकी में बुधवार को सुबह नवविवाहित महिला ने फांसी लगा ली। दरअसल, शादी के बाद ही पति-पत्नी का विवाद शुरू हो गया और पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना बुधवार की सुबह की है।

पुलिस ने बताया कि अंजली निर्मलकर का 8 माह पहले धमेंद्र निर्मलकर के साथ आज से 9 महीना पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के साथ विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इस बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहा। रोज-रोज की किरकिरी के बाद अंजली ने बुधवार की सुबह अपने बाथरूम में फांसी लगा ली। घर के परिजन जब बाथरूम की ओर गए तो देखे कि अंजली ने फांसी लगा ली थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो माह की गर्भवती थी महिला

अंजली व धर्मेंद की शादी को मात्र 10 माह ही हुए थे। अंजली मात्र 19 साल की थी। यानी केवल 18 साल में ही उसकी शादी हो गई थी। शादी के बाद अंजली दो-तीन माह की गर्भवति भी थी। इस बात की जानकारी धर्मेंद्र ने अपने ससुराल में बताई थी। अंजली के फांसी लगने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने लगाया यह आरोप

इधर मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि अंजली ने फांसी लगाई तो पहले उनके परिजनों को सूचना क्यों नहीं दी गई। महिला बेहद प्रताड़ित थी तो उसके मायके में क्यों नहीं छोड़ा। मामले की शिकायत दर्ज कराने जब राहौद चौकी गए तो पुलिस ने मृतका के परिजनों की एक भी बात नहीं सुनी। इससे पहले मृतका ने अपने परिजनों से रो-रोकर अपना दुखड़ा परिजनों को सुनाई थी, जिसकी कॉल रिकार्डिंग पीड़ितों के पास मौजूद है। इसमें अंजली ने रो-रोकर अपनी पीड़ा अपने माता पिता को सुनाई थी।

अंजली ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मामला हत्या का है या फिर खुदकुशी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। लेकिन मामले में खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की धाराओं के तहत पति व उनके परिजनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जरूर होगी। - सत्यम चौहान, राहौद चौकी प्रभारी