7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चंपा, Mar 08, 2020

रामकृष्ण के डॉक्टरों ने किया 125 महिलाओं का निशुल्क इलाज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

रामकृष्ण के डॉक्टरों ने किया 125 महिलाओं का निशुल्क इलाज

रामकृष्ण के डॉक्टरों ने किया 125 महिलाओं का निशुल्क इलाज

रायपुर. राजधानी के रामकृष्ण अस्पताल में महिला दिवस के अवसर पर निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में मरीजों की काफी भीड़ रही। कुल 125 महिलाओं ने कैंप का लाभ लिया। इस दौरान जो महिलाएं अपनी बीमारी को लेकर चर्चा करने से कतरा रही थीं, उन्हें जागरूक करने का कार्य भी किया गया।

डॉक्टर सुबुही नकवी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित निशुल्क हेल्थ कैंप में बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए पहुंची। इस दौरान जिन महिलाओं को अंदरूनी बीमारियों के बारे में बताया गया और उन्हें जागरूक किया गया कि वह इस तरह की बीमारियों को छिपाएं नहीं, बल्कि डॉक्टर को खुलकर बताएं। डॉ. चेतना रमानी ने कहा कि कुछ महिलाए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। डॉ. उज्जवला वर्मा स्किन स्पेशलिस्ट ने बताया कि आज महिलाओं का दिन है। इसलिए इस विशेष दिन पर महिलाओं का फ्री चेकअप किया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें