
Janjgir Champa News: थाना डभरा क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटना की खबरें आ रही। सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजन सड़क पर बैठ जाते हैं और चक्काजाम कर देते हैं। पर इस बार गुस्साए परिजनों को पुलिस ने मानवता के दृष्टि से समझाते हुए शांत किया और थाना क्षेत्र में होने वाले चक्काजाम को भी टाला दिया है।
18 एवं 19 अप्रैल रात्रि में एक बजकर 45 मिनट पर अनियंत्रित होकर एक कैप्सूल वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक यशवंत कुमार को ठोकर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों मिली तो ट्रक को रोककर मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम के लिए सड़क पर भीड़ इकट्ठी हो गई। जैसे ही घटना की सूचना डभरा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रहास सिन्हा को मिली उन्होंने तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फगुरम चौकी प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रहास सिन्हा द्वारा गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया।
परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित दुर्घटना में मिलने वाले 25 हजार की राशि को तत्काल परिवार को दिया गया और परिजनों को सांत्वना दी गई। एक तरफ डीएसपी चंद्रहास सिन्हा मानवता मिशाल कायम करते हुए परिवार को उनके निवास सपिया पहुंच कर परिजनो को समझाईश देते हुए वेदांता कंपनी के हाईवा वाहन सिंघीतराई के मालिक से परिजनों को एक लाख रुपए की सहायता राशि दिलाई गई। जहां परिजन भी उनकी बात को समझ कर उनकी बात मान गए और चक्काजाम जाम नहीं किए। यही कारण है कि आज एक बड़े चक्काजाम को उन्होंने अपने सजगता व सूझबूझ से टाल दिया।
Published on:
21 Apr 2024 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
