AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Jaora- मध्यप्रदेश में फेरिक सल्फेट बनानेवाली एक फैक्ट्री से गैस रिस गई। इसकी चपेट में आए लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई, लोग इधर उधर भागने लगे। रतलाम जिले के जावरा में यह हादसा हुआ। शनिवार शाम को फैक्ट्री में गैस लीकेज होने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पंहुचे। रेडक्रॉस व सिविल अस्पताल की एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। कई कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ के चलते नर्सिंग होम व सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि कारखाने में क्लोरीन गैस रिसी। कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार भी वहां पहुंचे।
जावरा में रतलाम नाका स्थित औद्योगिक क्षेत्र में फेरिक सल्फेट बनाने वाली फैक्ट्री में गैस लीकेज हो गई। बताया जा रहा है कि पुराना गैस सिलेंडर लीकेज होने के चलते यह हादसा हुआ है। फैक्ट्री रतलाम निवासी किसी खान साहब की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारी पुष्कर देवरिया, बालाराम गेहलोत और कुलदीप गेहलोत और दो अन्य लोग गैस की चपेट में आ गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच रतलाम की इप्का फैक्ट्री की टीम मौके पर पहुंची।
गैस रिसने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मजदूर इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षा की दृष्टि से इंडस्ट्रीयल एरिया के आसपास की करीब 10 फैक्ट्रियों के मजदूरों की छुट्टी कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है वहां कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं था।
फैक्ट्री में गैस रिसाव की खबर लगते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पंहुचे। रेडक्रॉस व सिविल अस्पताल की एंबुलेंस बुलाई गई जिनमें प्रभावित कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया। गैस की चपेट में आए लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है। एसडीएम सुनील जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान, औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के साथ ही विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे भी मौके पर पहुंच गए थे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
06 Dec 2025 09:32 pm
Published on:
06 Dec 2025 07:44 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।