12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर भगाया, फिर किया दुष्कर्म… 48 घंटे में दो गुम नाबालिग बालिकाएं बरामद, पुलिस को बताई आपबीती

Jashpur News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर अलग-अलग मामलों में दो गुम नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया...

2 min read
Google source verification
CG rape case

प्रतीकात्मक फोटो: पत्रिका

CG News: गुमशुदा बच्चों को लेकर बेहद संवेदनशील जशपुर पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और सख्ती का परिचय दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर अलग-अलग मामलों में दो गुम नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया, जिससे परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वहीं एक गंभीर मामले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया गया।

थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका 18 दिसंबर को कंप्यूटर क्लास जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर सूचना, तकनीकी टीम और परिजनों के सहयोग से पुलिस ने बालिका को चौकी दोकड़ा क्षेत्र से सकुशल बरामद किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह घर वालों से नाराज होकर सहेली के पास चली गई थी, उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

शादी का झांसा देकर भगाया, किया दुष्कर्म

दूसरा मामला थाना नारायणपुर क्षेत्र का है, जहां 14 वर्ष 8 माह की नाबालिग बालिका रात में घर से लापता हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी पर पुलिस ने पड़ोसी गांव के आरोपी लक्ष्मण राम (21 वर्ष) को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद किया।

पीड़िता के बयान में सामने आया कि आरोपी ने प्यार और शादी का झांसा देकर भगाया और शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आरोपी पर बीएनएस की धारा 64, 65(1), 71, 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 जोड़ी गई। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गुम बच्चों की तलाश जशपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। - शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग