14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर बना हैवान! अस्पताल में ही कर डाला साथी के साथ मिलकर महिला स्वास्थ्यकर्मी का रेप

Crime News: अस्पताल में डॉक्टर ने साथी के साथ मिलकर महिला स्वास्थ्यकर्मी का रेप कर डाला। महिला स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर तैनात थी। अस्पताल में किसी के ना होने का फायदा उठाकर डॉक्टर और उसके मित्र ने वारदात को अंजाम दिया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
doctor along with his partner gang raped female health worker working in his own hospital jaunpur

डॉक्टर ने साथी के साथ मिलकर महिला स्वास्थ्यकर्मी का किया रेप। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Crime News: धरती के भगवान कहे जाने वाले एक डॉक्टर ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। एक डॉक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने ही अस्पताल में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके साथी संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Crime News in Hindi: डॉक्टर ने किया महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ रेप

घटना 2 दिन पूर्व की बताई जा रही है। बदलापुर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर सरोज कुमार यादव ने अपने साथी प्रिंस तिवारी ऊर्फ बच्ची के साथ मिलकर अपने ही अस्पताल में कार्यरत महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि महिला स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर तैनात थी। अस्पताल में किसी के ना होने का फायदा उठाकर डॉक्टर और उसके मित्र ने वारदात को अंजाम दिया।

UP News in Hindi: घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

आरोपी सरोज कुमार यादव और प्रिंस तिवारी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई और बदलापुर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया और दोनों आरोपियों को संग्राम बालिका इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।

UP Crime News in Hindi: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, 2 दिन पूर्व पीड़िता अपने परिजनों संग थाने पहुंची थी और पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद बदलापुर थाने में विभिन्न धाराओं समेत एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!