AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Road Construction: आदिवासी अंचल झाबुआ के विकास को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के अथक प्रयास से लोक निर्माण विभाग ने 12 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन सड़को की कुल लंबाई 70,08 किलोमीटर और लागत 25 करोड 74 लाख 20 हजार रुपए है। यह महत्वपूर्ण परियोजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुपूरक बजट में शामिल की गई है।
जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मंत्री निर्मला भूरिया (Nirmala Bhuria) को स्थानीय लोगों ने जर्जर सड़कों और बारिश के मौसम में आवागमन में होने वाली परेशानी से अवगत कराया था। कई रास्तों पर कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुस्किल हो जाता था। (MP News)
लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने स्वयं प्रस्ताव तैयार किए और उन्हें लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह को भेजे। उन्होंने व्यक्तिगत मुलाकात कर भी इन सड़कों के निर्माण की तात्कालिक आवश्यकता पर जोर दिया। इसके परिणामस्वरूप विभाग ने आदिवासी अंचल के लिए इन 12 आवश्यक सड़कों पर तत्काल मंजूरी की मुहर लगा दी। इसके लिए मंत्री निर्मला भूरिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।
विकास हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। हम इसी विजन को लेकर कार्य कर रहे हैं। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि किसानों को भी लाभ मिलेगा। क्षेत्र में व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। - निर्मला भूरिया, कैबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग (MP News)
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
06 Dec 2025 10:22 am
Published on:
05 Dec 2025 01:41 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।