Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

छोटी कालीसिंध-चाचूरनी नदी पर बनेगा बांध, डग में 15 करोड़ की लागत से बनेगा एक्सीलेंस सेंटर

कई सौगात दी

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
बटन दबाकर योजनाओं का लोकर्पण व ​शिलान्यास करते सीएम


दो साल बाद आए मुख्यमंत्री ने दी क्षेत्र को सौगात

झालावाड़ . राज्य में सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री भजननलाल शर्मा सोमवार को पहली बार जिले में सार्वजनिक कार्यक्रम में आए। यहां डग के दुधालिया गां में उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर कई सौगात दी और 339 करोड़ के एक दर्जन कामों का शिलान्यास और
लोकापर्ण किए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि डग में 15 करोड़ रुपए की लागत से पशु अनुसंधान केन्द्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोला जाएगा। इसमें मालवी और गिर नस्ल के संवर्धन पर काम होगा। इससे कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा मिलेगा और दूध उत्पादन में वृद्धि होगी। यहां आधुनिक डेयरी भी यहां बनाई जाएंगी। क्षेत्र में पेयजल समस्या अधिक है। इसी को देखते हुए छोटी कालीिंसंध- चाचूरनी पर बांध बनाया जाएगा। इस बांध से दस हजार हैक्टेयर जमीन सिंचित होगी, जबकि 55 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी पीने के लिए मिल सकेगा। इसकी डीपीआर बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इसी के साथ ही सौ हैंडपंप, पचास ट्यूबवैल लगाए जाएंगे। पाइप लाइन बिछाने का काम भी होगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दुधालिया पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शर्मा ने मनरेगा पार्क का लोकार्पण किया। बालाजी गोशाला और बायोगैस प्लांट का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम स्थल पर जनसम्पर्क विभाग और जिला प्रशासन की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी सीएम ने अवलोकन किया।


दो साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ


सीएम ने कहा कि कांग्रेस शासन में पांच साल में जमकर भ्रटाचार हुए। पेपर भी लीक हुए। हमने दो साल में सत्तर फ ीसदी चुनावी घोषणाएं पूरी की। २८० से ज्यादा परीक्षाएं हुई, लेकिन एक भी पेपर लिक नहीं हुआ।

हमारे लिए राम ही जिंदगानी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मनरेगा योजना में सुधार करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसका नाम जी राम जी कर दिया गया। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। सच तो यह है कि कांग्रेस को राम से परेशानी है। हमारे लिए राम ही जिंदगानी है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत ने अंत्योदय को आगे बढ़ाया। उसके बाद मैंने उनकी इस सोच को गति दी। फि र भजन लाल शर्मा ने भी उसी सोच को रफ़्तार दी। आज प्रदेश विकसित पथ पर है। राजे ने सीएम से छोटी काली सिंध व चाचूरनी नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना, डग पशु अनुसंधान केंद्र को पशु चिकित्सा महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने की मांग रखी, जिन पर सीएम ने घोषणा की। सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा की भवानी मंडी-डग मार्ग पर टोल बहुत ज्यादा है उन्हे बंद करने और मुकुंदरा में बाघ छोडऩे की मांग की ताकि जिले में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिले।


प्रदेश में कई योजनाओं में राशि हस्तांतरित की

प्रदेश भर की 78 लाख महिला लाभार्थियों के खातों में 187 करोड़ 59 लाख और लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 18 हजार लाभार्थियों के खातों में 2500 रूपए की प्रथम किश्त की राशि हस्तांतरित की। शर्मा ने राजीविका के दो स्वयं सहायता समूहों को 18 करोड़ 13 लाख ऋण के चैक वितरित किए। शर्मा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के 259.60 करोड़ रुपए के 43 कार्यों का शिलान्यास एवं 115.74 करोड़ रुपए के 6 कार्यों का लोकार्पण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दुधालिया गांव में महिलाओं ने संचालित गोशाला बायोगैस प्लांट एवं मियावाकी उद्यान का लोकार्पण किया। उन्होंने गोवर्धन गैस प्लांट का अवलोकन किया प्रदर्शनी स्थल पर पांच दिव्यांग जनों को स्कूटी एवं दस स्कूली बालिकाओं को साइकिल वितरित की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ओटा राम देवासी, विधायक गोविन्द रानीपुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। दुधालिया सरपंच देवेन्द्र सिंह परिहार सहित सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों ने स्वागत किया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar