14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Price Hike: सोने-चांदी के बढ़े दाम तो झालावाड़ में मां ने बेटियों की शादी के लिए निकाला ये अनूठा तरीका

Jhalawar News: झालावाड़ में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों ने शादी वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई के चलते नई खरीददारी कम हो गई है और मां अपने पुराने गहनों को री-डिजाइन कराकर बेटियों की शादी के लिए तैयार करवा रही हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Gold Silver rate

प्रतीकात्मक फोटो: पत्रिका

Gold-Silver Jewelry Redesign: शादियों का सीजन परवान पर है, लेकिन गहनों की खनक सोना-चांदी के भाव आसमान छूने से फीकी पड़ी हुई है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए विवाह में अपनी बेटियों की विदाई सोने-चांदी के लगातार बढ़ते भावों से मंद पड़ गई हैं।

सोने चांदी के रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी कीमतों ने गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के अरमान लील लिए हैं। वहीं बेटी की स्वर्ण आभूषणें से सजकर दुल्हन बनने की तमन्ना भी अधूरी रह गई है। अधिकतर परिवारों में मां अपनी बेटी के लिए अपने गहने बेचकर आभूषण देने के लिए बेबस है। पिछले दो महीने से लगातार सोने चांदी के भावों के बड़ा उलटफेर से हालात ऐसे है कि दाम घटने की आस में शादियां भी आगे खिसकाई जा रहीं है, लेकिन सोने-चांदी के भाव कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

पुराने गहनों को करवा रहे री-डिजाइन

अपने बेटे की शादी में अपनी बहू के लिए गहने खरीदने आई एक झालावाड़ की महिला नए गहने खरीदने के बजाय अपने पीहर से मिले पुराने गहनों को सुनार को सौंपते हुए बताया कि सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं।

ऐसे में शादी में नए गहने खरीदना आसान नहीं रहा। इसी प्रकार एक अन्य महिला अपने गहनों से अपनी बेटी के गहने बनवाकर अपने पीहर की यादों का त्याग करने के लिए मजबूर होती देखी गई। उन्होंने बताया कि उनके पीहर से मिले गहनों से उनके पीहर की यादें जुड़ी हैं, जिन्हें अब वह अपनी बेटी और बहु को दे रही है। जिस तरह से सोने चांदी के भाव बढ़ रहें हैं, पुराने गहनों को बदलवा कर नया बनवाना या फिर उन्हें पॉलिस करना ही ज्यादा बेहतर लगता है।

दुकानों में सन्नाटा

कस्बे में सोने-चांदी के भाव सातवें आसमान पर पहुंचने के बाद सुनारों की दुकानों में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्वर्णकार महेश कुमार सोनी ने बताया कि बढ़े दामों के कारण सोना और चांदी आम ग्राहक से दूर है। सिर्फ 20-30 फीसदी कारोबार निवेश के भरोसे टिके हुए हैं, जबकि छोटे दुकानदारों के लिए यहां खरीददारी तक नहीं हो पा रही हैं।

नई खरीददारी हुई कम

सोने-चांदी के लगातार बढ़ती कीमतों के कारण सर्राफा बाजार में नई खरीददारी कम हो रही है, लेकिन पुराने गहनों को री डिजाइन करवाने का चलन बढ़ा है। सोने पर टेक्स और आयात शुल्क में राहत देकर आम ग्राहकों और छोटे सर्राफा कारोबारियों को सहारा दिया जाना आवश्यक हैं।
शिवम् सोनी, व्यापारी

शादियों पर पड़ा असर

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतें वैश्विक अनिश्चितताओं, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति की मांग का परिणाम है। इससे आभूषण बाजार में मांग घट रही है और शादियों पर भी असर पड़ रहा है। सरकार यदि आयात शुल्क और जीएसटी में संतुलित नीति अपनाएं तो मांग बढ़ेगी और बाजार में गति मिल सकती है।
राकेश सोनी, व्यापारी सुनेल

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!