5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़, Jun 04, 2026

Jhalawar: फसल कटवाने के लिए नहीं भेजे नरेगा मजदूर तो राजीव सेवा केंद्र में लगा दी आग, सरकारी रिकॉर्ड जलकर खाक

Rajasthan News: झालावाड़ में फसल कटवाने के लिए नरेगा मजदूर नहीं भेजने पर नाराज युवक ने जाकर राजीव सेवा केंद्र में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे केंद्र में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और सरकारी रिकॉर्ड की फाइलों समेत कई सामान जलकर खाक हो गया।

Jhalawar Fire News

आग लगने के बाद जले हुए सामान के फोटो: पत्रिका

Fire In Jhalawar Rajiv Gandhi Seva Center: राजस्थान के झालावाड़ जिले के सारोलाकलां क्षेत्र के खानपुर पंचायत समिति के बरेड़ा गांव में बुधवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक युवक ने नाराज होकर राजीव गांधी सेवा केंद्र में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस आगजनी में केंद्र में रखा सरकारी रिकॉर्ड, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

जानकारी के अनुसार आगजनी की यह घटना सुबह करीब सवा आठ बजे हुई। झालावाड़ जिले के बरेड़ा निवासी जीतमल भील पुत्र रामराज ने पहले केंद्र का ताला सरिए से तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे केंद्र में धुआं भर गया और अंदर रखा सारा सामान जलने लगा।

लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

आग में वित्तीय वर्ष 2020 से 31 मार्च 2025 तक की कैश बुकें, रसीद बुकें, विभिन्न योजनाओं की फाइलें, आबादी पट्टों की प्रतिलिपियां, प्रधानमंत्री आवास योजना के रजिस्टर, यूसीसीजी और सीसी रजिस्टर, जॉब कार्ड तथा नरेगा से संबंधित पूरा रिकॉर्ड नष्ट हो गया। इसके अलावा पांच कुर्सियां, कंप्यूटर सिस्टम, लैपटॉप और प्रिंटर भी जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लाखों रुपए के सरकारी रिकॉर्ड और उपकरणों का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चंद चौधरी, प्रशासक मुरारीलाल भील और ग्राम रोजगार सहायक बबलू गुर्जर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पड़ोसियों ने धुआं उठता देख पहले ही ग्राम रोजगार सहायक को फोन पर सूचना दी थी।

फसल काटने के लिए नहीं दिए थे नरेगा मजदूर

इस संबंध में संबंधित कर्मचारियों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना अधिकारी बुद्धराम चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जीतमल भील ने सुबह करीब साढ़े छह बजे ग्राम रोजगार सहायक बबलू गुर्जर को फोन कर नरेगा के पांच-छह मजदूर खेत में हरी मूंग की फसल कटवाने के लिए मांगे थे। लेकिन जब उसे बताया गया कि मजदूर उपलब्ध नहीं कराए जा सकते तो वह नाराज हो गया। इसी नाराजगी में उसने सुबह करीब आठ बजे यह वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें