14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: राजस्थान में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने किया सुसाइड, पति ने पुलिस से कही ऐसी बात

झुंझुनूं जिले के स्वामी सेही गांव में शादी के दो दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Bride suicide, Bride suicide in Jhunjhunu, Bride suicide in Rajasthan, Bride suicide news, Jhunjhunu news, दुल्हन सुसाइड, दुल्हन सुसाइड इन झुंझुनूं, दुल्हन सुसाइड इन राजस्थान, दुल्हन सुसाइड न्यूज, झुंझुनूं न्यूज

मृतका नीलू। फाइल फोटो- पत्रिका

झुंझुनूं। जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में शादी के महज दो दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार का विवाह 9 फरवरी 2026 को नीलू चौहान के साथ हुआ था। विवाह के बाद नीलू अपने ससुराल बुडानिया का बास में रह रही थी, जहां परिवार में शादी से जुड़े कार्यक्रम चल रहे थे।

12 फरवरी की शाम परिवार के लोग एक रिश्तेदार के यहां भोजन कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान नीलू ने कपड़े बदलने की बात कहकर कमरे में प्रवेश किया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई मिली।

'नीलू को परेशानी नहीं थी'

घटना के समय घर में अन्य सदस्य मौजूद थे, जबकि पति कुछ देर के लिए अपने चाचा स्वर्गीय सतवीर सिंह के घर आयोजित भोजन कार्यक्रम में गया हुआ था। धर्मेंद्र, जो गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता है, ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद घर में सामान्य और खुशहाल माहौल था तथा नीलू को किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। उसके अनुसार यह कदम नीलू ने स्वयं उठाया और परिवार को किसी पर संदेह नहीं है।

यह वीडियो भी देखें

शव को मोर्चरी में रखवाया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!