
severe heat alert in Rajasthan के कारण पानी की किल्लत को देखते हुए युवाओं की अनूठी पहल।
severe heat alert in Rajasthan नौतपा व भीषण गर्मी में मूक पशु-पक्षियों के लिए जलआपूर्ति की महत्वपूर्णता को देखते हुए लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान ने गोवंश, पशुओं और पक्षियों के लिए एक हजार पानी के टैंकरों का बीड़ा उठाया है। संस्थान के इस प्रयास से जरूरतमंद जगहों जैसे कि तालाबों, कुंडियों और अन्य जल स्रोतों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
अध्यक्ष रजत गौड़ ने कहा की संस्थान की जगह को चिन्हित कर संबंधित क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था कर रही है, ताकि जल की संपूर्णता और व्यापकता सुनिश्चित हो सके। लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान का उद्देश्य प्राकृतिक संतुलन को सुरक्षित रखना और जीवन को संरक्षित करना है और इस उपाय के माध्यम से संस्था अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर रही है। सेवा कार्य में शुभम गौड़, अनिल कच्छावाह, मयंक टाक, राजकुमार शर्मा, हरीश जांगिड़, बाबूलाल परिहार, नरेश परिहर, श्याम चौधरी, जुगल दयानी, गंगा दास, प्रदीप कच्छावा सहयोग कर रहे है।
भामाशाहों ने अस्पताल में भेंट किए कूलर
जोधपुर के सबसे बड़े अस्पताल मथुरादास माथुर अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी भवानी शंकर नायक और देवराज चौहान द्वारा चलाई गई मुहिम में लगातार भामाशाह जुड़ रहे हैं। इसी मुहिम में severe heat alert in Rajasthan के चलते लू से मरीजों एवं परिजनों को बचाने के लिए एमडीएम अस्पताल में कूलर एवं वाटर कूलर डोनेट कर रहे हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर नवीन किशोरिया से प्रेरित समाजसेवी जितेंद्र चौधरी निवासी बासनी बेंदा ने मानवता को देखते हुए अस्पताल में आए ग्रामीणों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए दो कूलर डोनेट किए। अधीक्षक ने दानदाताओ को माला पहनाकर धन्यवाद दिया। नर्सिंग अधीक्षक कंचन रावल ने स्वागत किया। उपअधीक्षक डॉक्टर दीपक टाक, डॉक्टर अमित सागर, नर्सिंग अधिकारी रविंद्र गुप्ता ( स्टोर प्रभारी), सुनिल तालणिया, राजेंद्र नवल उपस्थित रहे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
27 May 2024 09:09 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)