AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

जोधपुर। इंडिगो एयरलाइंस की जोधपुर से मुंबई जा रही उड़ान को बुधवार एक अप्रत्याशित घटना के कारण कुछ समय के लिए रोका गया। फ्लाइट एप्रन से निकलकर टैक्सी-वे होते हुए रनवे की ओर बढ़ ही रही थी, तभी विमान में सवार एक उद्योगपति परिवार के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चे को घबराहट और बेचैनी होने लगी, जिससे केबिन क्रू सतर्क हो गया।
क्रू मेंबर्स ने तुरंत इसकी सूचना पायलट को दी। स्थिति को देखते हुए पायलट ने सुरक्षा मानकों के तहत विमान को रनवे से वापस मोड़ने का फैसला लिया और फ्लाइट को पुनः एप्रन एरिया में खड़ा किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस की त्वरित कार्रवाई में बच्चे और उसके परिजनों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
यह वीडियो भी देखें
परिवार के विमान से उतरने के बाद उनका पूरा सामान भी उतार लिया गया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट को दोबारा उड़ान के लिए तैयार किया गया। कुछ देरी के बाद इंडिगो की यह उड़ान मुंबई के लिए रवाना हुई। घटना के कारण उड़ान अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से रवाना हुई और विमान शाम करीब 6:25 बजे मुंबई पहुंचा, जबकि सामान्य दिनों में यह फ्लाइट शाम लगभग 5:10 बजे पहुंच जाती है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
17 Dec 2025 08:56 pm
Published on:
17 Dec 2025 08:53 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।