AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत पाल रोड पर पाल बालाजी मंदिर से पहले फुटपाथ किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों में बकरी को लेकर उपजे विवाद में दो पक्ष झगड़ने लगे और लाठी व पत्थरों से हमला कर दिया। सभी सड़क पर आ गए, जिससे वाहन चालक सहम गए। वहीं यातायात बाधित हो गया। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि पाल रोड पर सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों में बकरी ले जाने को लेकर विवाद हो गया। वे आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। गाली-गलौज के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया। उन्होंने आस-पास रखी लाठियां उठा ली और एक-दूसरे पर वार करने लगे। महिलाएं भी झगड़े में आ गईं। दोनों पक्षों ने वहां रखे पत्थर उठा लिए और एक दूसरे पर फेंकने लगे।
इससे बचने के लिए वे इधर-उधर भागने लगे। वे मुख्य सड़क पर आ गए और लाठी व पत्थर चलाने लगे। इससे वाहन चालक घबरा गए। वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। तीन लोगों को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में लिया। वहीं, हमले में चोटिल सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।
गौरतलब है कि प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही मौके से अतिक्रमण हटाए थे। यहां रहने वाले श्रमिकों ने जिला कलक्टर कार्यालय जाकर ज्ञापन भी सौंपा था।
झगड़ते-झगड़ते महिलाएं व पुरुष अचानक पाल रोड पर आ गए, जिससे वाहन चालक घबरा गए। पथराव से वे सहम से गए। इस दौरान वाहन चालक चोटिल होते-होते बचे। कुछ वाहन चालक रास्ता बदलकर निकले। एकबारगी यातायात बाधित हो गया। मुख्य रोड पर जाम के हालात हो गए।
पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को अमावस्या का अवकाश था। मजदूरी पर न जाकर वे झोपड़ी में ही थे। कुछ लोगों ने शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से आपस में झगड़ने लग गए।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
20 Dec 2025 04:15 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।