15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEXAEvergreen : एक लाख निवेश पर 14 माह में 1.74 लाख मिलने का झांसा, ऐंठे थे 37 लाख

- नेक्सा एवरग्रीन एनर्जी ने दम्पती से की धोखाधड़ी, दो और एफआइआर दर्ज

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

पुलिस स्टेशन महामंदिर।

जोधपुर.

नेक्सा एवरग्रीन एनर्जी कम्पनी ने एक दम्पती से निवेश का झांसा देकर 37 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीडि़तों ने महामंदिर थाने में धोखाधड़ी के अलग-अलग मामले दर्ज करवाए हैं।

पुलिस के अनुसार करवड़ निवासी हितेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्रसिंह और उसकी पत्नी सोनू कंवर ने नेक्सा एवरग्रीन एनर्जी कम्पनी के डायरेक्टर रणवीर बिंजारणिया, साझ़ेदार सुभाष बिंजारणिया व बीरबल तेतरवाल, सुरेन्द्रसिंह पुत्र चन्द्रसिंह, पूरण कंवर पत्नी सुरेन्द्रसिंह व अन्य के खिलाफ दो मामले दर्ज कराए हैं। आरोप है कि सुरेन्द्रसिंह व पूरण कंवर ने कम्पनी में कम से कम एक लाख रुपए निवेश करने पर 14 माह के 60 सप्ताह तक हर मंगलवार को 2909 रुपए प्रतिफल मिलने का झांसा दिया था। आरोपियों ने 14 माह में एक लाख रुपए के बदले 1,74,540 रुपए मिलने का भरोसा दिलाया था। इनकी बातों में आकर हितेन्द्र सिंह ने किस्तों में 13.50 लाख रुपए निवेश कर दिए थे। कुछ समय तक हर मंगलवार को प्रतिफल मिला, लेकिन फिर बंद कर दिया गया था। उसने सुरेन्द्रसिंह व पूरण कंवर से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिले। इसी तरह, सोनू कंवर ने आरोपियों की बातों में आकर 23.50 लाख रुपए कम्पनी में निवेश किए थे। इन्हें भी कुछ समय तक ही प्रतिफल मिला था। फिर बंद कर दिया गया था।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!