
राजस्थान की चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा। फोटो पत्रिका
Sadhvi Prem Baisa Death : जोधपुर के पाल गांव स्थित आश्रम में बुधवार शाम राजस्थान की चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने आश्रम को सील कर शव महात्मा गांधी अस्पताल मोर्चरी में रखवाया।
साध्वी प्रेम बाईसा को बुधवार सुबह सांस में तकलीफ हुई थी, इसके बाद आश्रम में चिकित्सक बुलाया गया और इंजेक्शन देने पर थोड़ी राहत मिली, लेकिन एक घंटे बाद हालत गंभीर होने पर अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि साध्वी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद काफी आहत थीं।
साध्वी पिछले साल सोशल मीडिया विवाद के बाद अध्यात्म क्षेत्र में सक्रिय थीं और मंगलवार को अजमेर में 9 दिवसीय भागवत कथा पूर्ण कर आश्रम लौटी थीं।
साध्वी प्रेम बाईसा के मौत पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर सीएम भजनलाल शर्मा और राजस्थान पुलिस को टैग करके लिखा कि मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी व @PoliceRajasthan के DGP संज्ञान लेवे, जोधपुर स्थित एक अस्पताल में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने के समाचार अत्यंत दुःखद है, इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार जनों में उनमें आस्था रखने वालों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।
Updated on:
29 Jan 2026 04:23 pm
Published on:
29 Jan 2026 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
