5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर, Jun 05, 2026

Anita Bishnoi: दो दिन बाद अब कैसी है अनिता बिश्नोई की सेहत, जानिए मामले पर क्या बोले विशेषज्ञ

Anita Bishnoi: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की सेहत में अब सुधार है। दो दिन बाद उनको होश आ गया है और डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई है।

anita bishnoi health update

Photo- Social Media

Anita Bishnoi: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की सेहत में लगातार सुधार आ रहा है। 3 जून को अनिता बिश्नोई ने विषाक्त का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उनको जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई अनिता को उपचार के लिए आईसीयू में रखा गया था। अब दो दिन बाद उनको होश आ गया है और डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई है।

एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि जब अनिता को अस्पताल लाया गया था, तब उनकी हालत काफी गंभीर थी, लेकिन अब वे खतरे से बाहर हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर अनिता बिश्नोई ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस की ओर से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन अनिता बिश्नोई के पति दीनाराम ने फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज कराने से इनकार किया है।

पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियां कई बार लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती हैं। लगातार आलोचना, अपमानजनक टिप्पणियां व्यक्ति को मानसिक तनाव, अवसाद और अकेलेपन की ओर धकेल सकता है और स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए सोशल मीडिया का उपयोग करते समय मानसिक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

जयपुर की मनोचिकित्सक डॉ. रोमा चेलानी के अनुसार, जब कोई व्यक्ति अनिता बिश्नोई जैसी परिस्थितियों का सामना करता है, तो वह खुद को अकेला महसूस करने लगता है। उसके मन में यह धारणा बन जाती है कि अब हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ेंगे। लगातार नकारात्मक विचारों और मानसिक दबाव के कारण व्यक्ति गलत कदम उठाने तक के बारे में सोच सकता है।

रोमा चेलानी बताती हैं कि आज के दौर में लोग सामाजिक रूप से पहले की तुलना में अधिक अलग-थलग होते जा रहे हैं। वे अपनी परेशानी को किसी को बताने की जगह खुद तक सीमित रखने लगे हैं, जिससे मानसिक तनाव और बढ़ जाता है। ऐसे समय में सबसे जरूरी है कि व्यक्ति खुद को अकेला न करे, बल्कि अपने परिवार या किसी खास दोस्त से खुलकर बात करें। यदि ट्रोलिंग, आलोचना या किसी अन्य कारण से मानसिक तनाव बढ़ रहा हो तो विशेषज्ञ की मदद लेने में भी संकोच नहीं करना चाहिए।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट आशीष शर्मा ने कहा कि आज हर कोई अपने आप को फेसम करना चाहता है। ऐसे में बहुत कंटेट क्रिएटर नकारात्मक चीजों के पीछे भाग रहे हैं। मेरी सलाह है कि आप नकारात्मक चीजों के पीछे नहीं भागें। अच्छा कंटेंट बनाएं। अगर आपके कंटेंट में दम है तो वह जरूर चलेगा। सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले दो बार सोचें। अगर एक बार विवादित कंटेंट साझा हो गया तो आप किसी भंवर में भी फंस सकते हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें