3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: कांकेर में तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी ठोकर, पिता-पुत्र की मौके पर मौत

CG Accident: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मुकेश और उनके पुत्र खिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं लीशा मंडावी और दुर्गेश्वरी मंडावी को गंभीर चोटें आई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Accident: कांकेर में तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी ठोकर, पिता-पुत्र की मौके पर मौत

CG Accident: छत्त्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गौरवपथ पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पंडरीपानी के पास एक अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस हृदयविदारक घटना में पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश मंडावी अपनी बाइक पर तीन बच्चों के साथ सवार थे। जैसे ही वे अंग्रेजी शराब दुकान के पास बाईपास क्षेत्र में पहुँचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में मुकेश और उनके पुत्र खिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं लीशा मंडावी और दुर्गेश्वरी मंडावी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।