5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में कुत्ते नोच रहे थे जला हुआ शव, केवल चेहरा और एक हाथ बचा, एसपी बोले- शव फेंका गया

Kannauj murder: कन्नौज में यूपी का जला हुआ शव आलू के खेत में मिला। जिसे कुत्ते नोच रहे थे। एसपी ने बताया कि हत्या करके शव को यहां फेंका गया है और सबूत मिटाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है।

2 min read
Google source verification
घटनास्थल पर मौजूद, जांच करती पुलिस, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Kannauj murder: कन्नौज में खेत में कुत्तों की हलचल देख मौके पर पहुंचे किसान ने देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। कुत्ते जले हुए शव को नोच रहे थे। घटना की जानकारी गांव वालों को दी। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेरेबंदी की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के आला अधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पूरी तरह जल चुका था, लेकिन चेहरा जलने से बच गया, जिससे उसकी पहचान हो सकती है। एसपी ने बताया कि दूसरी जगह हत्या कर शव फेंका गया। घटना के अनावरण और शिनाख्त के लिए टीम लगाई गई है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।‌

कुत्ते नोच रहे थे शव को

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड ऋतुकला गांव के निकट आलू के खेत में बड़ी संख्या में कुत्ते चहलकदमी कर रहे थे। खेत रामबाबू कुशवाहा का है।‌ आज बुधवार दोपहर को रामबाबू कुशवाहा के भाई अमर कुशवाहा खेत देखने के लिए गए थे, जहां उन्हें कुत्ते झुंड में दिखाई पड़े। नजदीक जाकर देखा तो जला हुआ शव पड़ा था। अमर सिंह ने तत्काल इसकी जानकारी गांव वालों को दी।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई

शव पड़े होने की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव मिलने की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी गई। जले हुए शव के मिलने की जानकारी होने पर मौके पर सदर कोतवाली पुलिस की टीम पहुंच गई। एसपी, एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और एसओजी को भी बुलाया गया।‌ लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

क्या कहते हैं एसपी?

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रामबाबू कुशवाहा के खेत में युवती का शव मिला है। संभावना है कि दूसरी जगह हत्या कर यहां जलाया गया है। शरीर पूरा जल चुका है। लेकिन चेहरे से पहचान हो सकती है, जिसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।‌ घटना के खुलासे और अनावरण के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। टोल प्लाजा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जिससे कि महिला की शिनाख्त हो सके।