AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर जिले के चौबेपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल में दफना दिया। लगभग 50 दिन बाद जब जंगल से कंकाल मिला, तब यह पुरे मामला का खुलासा हुआ। यह पूरा मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव का है। गांव में रहने वाले गोरेलाल का उसी गांव की एक विधवा महिला से पिछले करीब चार साल से प्रेम संबंध था।
महिला की चार बेटियां और एक बेटा है। उसके पति की पहले ही मौत हो गई थी। पति के मौत के बाद गोरेलाल का महिला के घर काफी आना-जाना बढ़ गया था। वह कई बार गोरेलाल रात में भी महिला के घर रुकता था। धीरे-धीरे महिला के बच्चों को भी यह लगने लगा था कि गोरेलाल उनके परिवार के लिए सहारा बनेगा।
गोरेलाल की नीयत महिला की 13 साल की नाबालिग बेटी पर खराब हो गई। गोरेलाल ने महिला पर दबाव बनाने लगा कि वह बेटी से उसके संबंध बनवाए, जब महिला ने इसका विरोध किया, तो गोरेलाल ने महिला को धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसके बेटे को जान से मार देगा। इस धमकी से महिला काफी डर गई और बहुत परेशान रहने लगी।
महिला ने गोरेलाल को कई बार को समझाने की कोशिश की, पर गोरेलाल अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आया। आखिरकार महिला ने अपने बेटे को बचाने के लिए गोरेलाल को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने भतीजे की मदद से गोरेलाल की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे जंगल में दफना दिया।
करीब 50 दिन बाद जंगल में कंकाल मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की, तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी महिला और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को ठिकाने लगाने के लिए मदद करने वाले अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
20 Dec 2025 01:30 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।