
फोटो सोर्स- पत्रिका
IMD Alert about Western Disturbance: मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल में कल 2 फरवरी को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। धूप में भी नमी रहेगी। दोपहर में उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। कोहरे की मोटी परत आसमान पर अपना असर दिखाएगी। जमीन पर कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। 2 फरवरी की दोपहर से 3 फरवरी तक कानपुर मंडल में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 8.8 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ रहा है। दिन में 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई पड़ी। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। कानपुर मंडल के जिलों इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर और औरैया में रात में गलन भरी सर्दी रहने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ आया था, जिसका असर पहाड़ी क्षेत्र से लेकर मैदानी भागों तक दिखाई पड़ा। कानपुर मंडल में भी इसका असर दिखाई पड़ेगा, जब हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 2 फरवरी की दोपहर के बाद बादल आने की संभावना है। आज तापमान औसत से अधिक दर्ज किया गया। तेज हवाएं भी चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद तापमान में फिर एक बार गिरावट आएगी।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इसका असर दो दिनों तक नजर आएगा। पहले की तरह ठंडी और गर्मी का आना-जाना अब धीरे-धीरे नहीं होता है। अब ठंड जाने के बाद तुरंत गर्मी आ जाएगी। इस तरह का मौसम स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। 10 से 15 फरवरी तक दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कानपुर मंडल में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान कोहरे का भी असर दिखाई पड़ेगा जिससे विजिबिलिटी में कमी आएगी।
Updated on:
01 Feb 2026 08:48 pm
Published on:
01 Feb 2026 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
