10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HDFC बैंक विवाद: मैं ठाकुर आस्था सिंह के बाद मैं ब्राह्मण रितु त्रिपाठी…, निष्पक्ष जांच की मांग

Dispute between two women in Bank: कानपुर में बैंक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिला बैंक कर्मी कह रही है कि उसे ठाकुर होने पर गर्व है। अब दोनों पक्षों ने अपना-अपना वीडियो वायरल कर स्पष्टीकरण दिया है।

2 min read
Google source verification
आस्था और रितु, फोटो सोर्स- 'X' वायरल वीडियो ग्रैब

फोटो सोर्स- 'X' वायरल वीडियो ग्रैब

HDFC Bank controversy: कानपुर में एचडीएफसी बैंक के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कर्मचारी, आस्था सिंह भदौरिया, कहती है कि उसे ठाकुर होने का गर्व है। इस संबंध में उसने अपना एक वीडियो भी वायरल किया है। जिसके जवाब में दूसरे पक्ष का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला कहती है कि उसके पति और घर वालों को धमकी दी गई है।‌ उसे भी ब्राह्मण होने का गर्व है। बैंक कर्मचारियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला एचडीएफसी के पनकी ब्रांच का है।

जानें क्या है मामला?

कानपुर में एचडीएफसी बैंक का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक महिला बैंक कर्मचारी आस्था सिंह भदौरिया अपने आप को ठाकुर बताते हुए कहती है कि 'मैं ठाकुर हूं, ऐसी की तैसी कर दूंगी।' वीडियो वायरल होने के बाद आस्था सिंह भदौरिया ने एक और अपना वीडियो वायरल किया। जिसमें उन्होंने बताया था कि रितु त्रिपाठी ने रेजिग्नेशन दिया था। जिन्हें उसी दिन रिलीविंग लेटर चाहिए था। जबकि नियमानुसार 30 दिन का नोटिस पीरियड देना होता है।

दबाव बनाने के लिए ननद को बुलाया

दबाव बनाने के लिए रितु की ननंद ब्रांच में आ गई। जिससे उनकी बहस हुई। रितु के पति भी मौके पर आ गए। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारी हेकड़ी निकाल दूंगा। महिला पुलिसकर्मी बुलाकर तुम्हें जेल भिजवा दूंगा। उन्होंने मुझसे कहा कि किस जाति की हो जो इतनी अकड़ दिखा रही हो? तब मैंने अपनी जाति बताई, जिसको लेकर उन्हें टारगेट किया जा रहा है। ‌

रितु त्रिपाठी ने भी अपना वीडियो वायरल किया

आस्था सिंह का वीडियो आने के बाद रितु त्रिपाठी ने भी अपना वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने बताया कि उसे, उसके पति और परिवार को बेइज्जती की गई, गालियां दी गईं, और उसके पति को लैपटॉप मारने की धमकी दी गई। इसके बाद भी उन्होंने कोई वीडियो वायरल नहीं किया। मुझे झूठ का वीडियो वायरल करके रानी लक्ष्मीबाई बनने का शौक नहीं है।

सबके सामने धमकी दी गई

रितु त्रिपाठी ने बताया कि मुझे भी गर्व है कि मैं ब्राह्मण हूं। मैं कानपुर की बेटी हूं। मैं गलत नहीं हूं तो मेरा सपोर्ट कीजिए। उन्होंने मेरे पति को धमकी दी है। मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। बैंक में लैपटॉप फेंक कर मारने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में सब दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 15 दिन पहले आई हुई लड़की इस तरह से बोल रही है। सोचिए सीनियर का कितना लंबा हाथ होगा।‌ मुख्यमंत्री से निवेदन है कि निष्पक्ष जांच करा कर कार्रवाई करें।