17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कूड़े के ढेर में गौवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, जांच में जुटी पुलिस

रावतपुर क्षेत्र में कूड़े के ढेर में गौवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद गौ सेवक महासभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की पड़ताल जारी है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

कानपुर के रावतपुर क्षेत्र स्थित तुलसी नगर में मंगलवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कूड़े के ढेर में गौवंश का कटा हुआ सिर पड़ा मिला। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और स्थानीय लोगों के साथ-साथ गौ सेवक महासभा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

गौवंश का कटा हुआ मिला सिर -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तुलसी नगर में श्री ज्वेलर्स के सामने पड़े कूड़े के ढेर से दुर्गंध आने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां गौवंश का कटा सिर पड़ा था। सूचना मिलते ही महासभा के कार्यकर्ता कृष्णा तिवारी के नेतृत्व में वहां पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। फुटेज में एक कुत्ता ओम चौराहा की ओर से गौवंश का सिर मुंह में दबाकर लाता हुआ दिखाई दिया।

धारदार हथियार से काटा गया सिर

हालांकि इस पर कृष्णा तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि कोई कुत्ता इतनी दूर से कटा हुआ सिर नहीं ला सकता। उनका आरोप है कि गौवंश का सिर किसी धारदार हथियार से काटा गया है और बाद में यहां फेंका गया है। उन्होंने पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर भी दी है।

की जा रही है जांच -

वहीं डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में कुत्ते द्वारा सिर लाने की पुष्टि हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह किसी आपराधिक घटना का हिस्सा है या किसी अन्य कारण से गौवंश का सिर वहां पहुंचा। फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!