
फोटो सोर्स- पत्रिका
New Western Disturbance: मौसम विभाग के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। लेकिन अभी अनिश्चितता है कि कौन से मौसमी सिस्टम सपोर्ट करेंगे। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद ही इसके असर के विषय में जानकारी मिलेगी। अगले 24 घंटे में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन और रात में ठंडी हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा और सिहरन बनी रहेगी। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 9 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान बुलंदशहर का 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में बुलंदशहर का तापमान सबसे कम 9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद बरेली का 9.1, फतेहपुर का 10 डिग्री, मेरठ का 10.5 डिग्री और नजीबाबाद का 10.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर का 11.5, फतेहपुर का 10 डिग्री, बांदा का 11.2 डिग्री, हरदोई का 11 डिग्री, शाहजहांपुर का 11.5 डिग्री, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और नजीबाबाद का तापमान भी 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों में 14 से 16 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी गुरुवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार 30 जनवरी का तापमान 12 से 21 डिग्री, शनिवार 31 जनवरी का तापमान 12 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बीते पिछले 24 घंटे में कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर और औरैया में बारिश हुई है। लेकिन यह बारिश काफी कम रही। कहीं दो से पांच मिलीमीटर तो कहीं 15 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। औरैया में 12 मिलीमीटर बारिश हुई है।
कल से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिन में तेज धूप भी निकलेगी। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। इस दौरान 8 से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज हवाओं के कारण दिन में भी ठंड का एहसास होगा। नमी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है, लेकिन विजिबिलिटी में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा। अगले 24 घंटे तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि कौन से मौसमी सिस्टम सपोर्ट करेंगे।
Updated on:
28 Jan 2026 09:15 pm
Published on:
28 Jan 2026 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
