AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

UP weather update कानपुर-उन्नाव-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित है। पूरे मार्ग पर कोहरे की चादर बिछी है। विजिबिलिटी शून्य के आसपास है। तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है, लेकिन लोगों को 5-6 डिग्री का एहसास हो रहा है। कोहरे के कारण नमी बनी है। बिना बारिश के कोहरा लोगों को भिगा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि रात बीती रात से कोहरा गिर रहा है। कानपुर मेडिकल कॉलेज के आसपास विजिबिलिटी 70 मीटर के आसपास रिकॉर्ड की गई है। इटावा में आज शीत दिवस रहा। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही। आज सुबह लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजिबिलिटी जीरो हो गई थी। कोहरे का झोंका वाहन चालकों को अंधा बना दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गलन बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण सूर्य की गर्मी लोगों को नहीं मिलेगी। दिनभर शीतल चलने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी में काफी कमी आई। देर रात से ही इसका असर दिखाई पड़ने लगा था।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में ऊंचे बादल छाए रहेंगे। घना कोहरा भी छाया रहेगा। जिसके कारण धूप में नमी बनी रहेगी। सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंचेगी। कानपुर मंडल के जिले औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा और कन्नौज में यही स्थिति रहेगी। रात हो या दिन गलन बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी शून्य के आसपास थी। जिसके कारण सड़क पर वाहन रेंगते दिखाई पड़े। दिन निकलने के साथ लोगों को राहत मिली। लेकिन कोहरे की मार से जनजीवन प्रभावित था। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव हो सकता है। कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण शीतलहर चलेगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
22 Dec 2025 08:51 pm
Published on:
22 Dec 2025 01:51 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।