
धर्मेन्द्र सिंह बने अग्निशमन अनुबंधित कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष
करौली. जिला मुख्यालय के अग्निशमन केंद्र पर आयोजित हुई अनुबंधित कार्मिकों की बैठक में सर्वसम्मति से धर्मेन्द्र सिंह को अग्निशमन अनुबंधित कार्मिक संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा कमेटी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष सूरज डागर, सचिव अजीत सिंह गुर्जर, कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा गुरु, मीडिया प्रभारी वाहिद खान नियुक्त किए गए। इस अवसर पर कार्मिक सनी डागर, नरसी गुर्जर, शीशराम गुर्जर, अजीत सिंह गुर्जर, वाहिद खान, लालू गुर्जर, विमलेश माली, पुष्पेन्द्र शर्मा, रहीस खान, उपदेश जाटव, राजेन्द्र शर्मा, कासिम खान, अमित मीना, प्रदीप सिंह जादौन, अब्दुल वाहिद, अनीश खान, अंजार खान, सलीम खान, आमिर खान, सूरज डागर, कमलेश शर्मा, जीतेन्द्र सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया।
Published on:
06 Feb 2026 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
