
टोडाभीम अतिक्रमण को लेकर दुकान पर नोटिस चस्पा करते हुए नगर पालिका कर्मचारी: फोटो पत्रिका
टोड़ाभीम (करौली)। नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों में बाधा डालने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बालाजी रोड पर बाबा पैलेस से बड़े नाले तक प्रस्तावित ड्रेनेज निर्माण में रुकावट के मामले में सड़क सीमा में कब्जा करने वाले 50 लोगों को 15 दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। तय अवधि में पालन नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
नगर पालिका की योजना के तहत जल निकासी की पुरानी समस्या के समाधान के लिए करीब 49.90 लाख रुपए की लागत से नाला बनाया जाना है। यह निर्माण बाबा पैलेस से बड़े नाले तक होगा, जिससे बरसात में जलभराव और आवाजाही की दिक्कत से राहत मिलेगी। पांच दिन पहले काम शुरू हुआ, लेकिन शुरुआत के साथ ही कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए कार्य रुकवा दिया।
सूचना मिलने पर पालिका टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि निर्धारित सड़क सीमा के भीतर चबूतरे, अस्थायी ढांचे और अन्य निर्माण खड़े हैं, जिनसे ड्रेनेज बनाने में बाधा आ रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना सार्वजनिक हित से जुड़ी है और किसी भी प्रकार की रुकावट स्वीकार नहीं होगी।
इसके बाद 50 स्थान चिन्हित कर नोटिस चस्पा किए गए। निर्देश दिया गया है कि संबंधित व्यक्ति 15 दिन में स्वयं कब्जा हटाएं। समय सीमा समाप्त होने पर पालिका की ओर से हटाने की कार्रवाई शुरू होगी और जिम्मेदारी संबंधित पक्षों की मानी जाएगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
15 Feb 2026 04:47 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)