Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

ठंड का टॉर्चर: कोहरे ने मचाया कोहराम, तापमान @ 5.6 डिग्री, फसलों पर पाले प्रकोप

कटनी में घने कोहरे और शीतलहर ने ठंड का रिकॉर्ड तोड़ टॉर्चर पैदा कर दिया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा, तापमान गिरकर 5.6 डिग्री तक पहुंचने से दृश्यता दो मीटर से भी कम हो गई और लोगों को सुबह 10 बजे तक लाइट जलाकर चलना पड़ा, कोहरे का असर रेल व सड़क परिवहन पर साफ दिखा और कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, किसानों की दलहनी और सब्जी फसलों पर पाले का खतरा मंडराने लगा है, भीषण ठंड के बावजूद कुछ निजी स्कूलों ने समय नहीं बदला जिससे नौनिहाल ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे, प्रशासन के आदेशों की अनदेखी से अभिभावकों में नाराजगी है, बाजार व आवाजाही प्रभावित रही और लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से निकले, कुल मिलाकर ठंड, कोहरे और लापरवाही ने शहर को ठिठुराकर रख दिया।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
katni weather
photo source- patrika

कटनी. शहर व जिले में सोमवार को ठंड का खतरनाक टॉर्चर देखने को मिला। रविवार को जहां दिनभर बादलों का डेरा रहा और देररात तक उमस जैसा मौसम रहा, जो सोमवार को सितम बनकर सामने आया। उत्तरी हवाओं के कारण शहर व जिले का मौसम एकदम बदला रहा। कोहरे ने जमकर कोहराम मचाया। हालात यह रहे कि दिन में सूर्य की रोशनी दबी रही और दृश्यता दो से तीन मीटर के आसपास रही। लोगों को सुबह 10 बजे तक वाहनों की लाइट जलाकर काम चलाना पड़ा। जम धूप खिली तो आसमान से लेकर जमीन तक छाया कोहरा छट और लोगों ने राहत की सांस ली। बात दें कि यह ठंडी हवा हिमालय के शिखर से यहां तक पहुंच रही हैं। इसके अलावा एक हिमालयन क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है, जिसके कारण जिले में कोहरे और तुषार का मौसम आ बना है।
मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के कारण इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। रात का तापमान 5.6 और दिन का तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे है। दिन का तापमान 3 डिग्री नीचे है। आदृता 80 फीसदी से अधिक बढ़ी हुई है, जिसके कारण कोहरा है। आदृता 65 के आसपास होनी चाहिए। दिन में शीतलहर का प्रकोप देखा गया। इस कोहरे के कारण किसानों की दलहनी व सब्जी वर्गीय फसलों में पाला पडऩे के आसार आ बने हैं। लगातार तापमान 5 डिग्री के आसपास बने रहने के कारण नुकसान हैं। किसानों को लगातार स्प्रिंकलर आदि से सिंचाई करने कहा गया है। मौसम अभी दो से तीन दिनों तक बना रहेगा।

ट्रेन जो देरी से चल रहीं

ये ट्रेनें रहीं प्रभावित

कोहरे का असर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों पर पड़ा है। कई ट्रेनों से 20 से 22 घंटे देरी से कटनी पहुंची। जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 19046 तीन घंटा देरी से आई, 11273 दो घंटे इटारसी छिवकी, 11274 ढाई घंटा, 18202 यह 4 घंटा, 17324 दो घंटे विलंब से आई, 12296 दो घंटा, 12190 पांच घंटे, 11062 तीन घंटे, 22190 दो घंटे, 11402 दो घंटे, 11428 तीन घंटे। इसी प्रकार 04152 यह ट्रेन 22 घंटा देरी से, 09031 पांच घंटा, 07357 चार घंटे, 01219 तीन घंटा, 06212 चार घंटा, 01081 साढ़े 12 घंटे देरी से पहुंची।

गंभीर मनमानी: कई स्कूलों ने नहीं बदला समय

कई स्कूलों ने भीषण ठंड पडऩे के बाद भी स्कूलों का समय नहीं बदला है। 9 बजे के पहले स्कूल लगाए जा रहे हैं, जबकि राज्य सरकार व कलेक्टर आशीष तिवारी के स्पष्ट आदेश हैं कि कोई भी स्कूल 9 बजे के पहले नहीं लगने चाहिए। अभिभावकों ने बताया कि पुरैनी स्थित वेलवेदर स्कूल साढ़े 8 बजे लग रहा है। बच्चों को घरों से पौने आस से सवा आठ तक भेजना पड़ रहा है। ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचने को विवश दिखे। सेंटपॉल स्कूल झिंझरी प्रबंधन द्वारा भी समय नहीं बदला गया है। 9 बजे के पहले स्कूल लगाया जा रहा है।

सडक़ परिवहन भी रहा बाधित

कोहरे के कारण जहां ट्रेनों की रफ्तार में ब्रेक था तो वहीं सडक़ परिवहन भी खासा असर पड़ा। मुख्य मार्गों में दृश्यता पांच मीटर से भी कम होने के कारण वाहन कचुआ गति से चले। हादसे के डर के चलते वाहन चालकों ने भी पूरी सावधानी बरती। वाहनों की लाइट जलाकर वाहन सडक़ों पर रेंगते नजर आए। बसें भी आधे से एक घंटे तक देरी से चलीं। अन्य वाहनों की रफ्तार भी आधे से भी कम रही।

सामान्य जन-जीवन रहा प्रभावित

सुबह जब लोगों की नींद खुली और वे घर के बाहर निकले तो आवाक रह गए। पूरे शहर व आसपास के क्षेत्र में घने कोहरे की चाद दिखी। कोहरे के कारण सामान्य जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। जब कोहरा छटा तो कामकाज पटरी पर आया। वहीं हल्की धूप खिलने पर लोग धूप के सहारे ही दिन काटते रहे।

आग जलाकर बैठे लोग

अलाव के सहारे मिटाई ठंड

कोहरे और तुषार के कारण भीषण ठंड का मौसम रहा। बच्चों से लेकर बड़े तक ठंड से कांपते दिखे। शहर में कई स्थानों पर लोग अलाव के सहारे ठंड मिटाते दिखे। घरों में भी अलाव आदि की व्यवस्था की गई।

वर्जन

शहर व जिले में जो भी स्कूल 9 बजे के पहले लगाए जा रहे हैं उनकी जांच कराई जाएगी। यदि वे मंगलवार से नियमों का पालन नहीं करते तो वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी। ठंड को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर 9 बजे के बाद ही स्कूल लगाए जाने के आदेश हैं। अभिभावकों को भी कहा गया है कि यदि नियमों का पालन नहीं हो रहा तो सूचना अवश्य दें।

राजेश अग्रहरी, जिला शिक्षा अधिकारी।

वर्जन

हिमालय में पश्चिमी विभोष बनने और वहां से आने वाले ठंडी हवाओं के चलते जिले का मौसम बिगड़ गया है। रात के तापमान में सामान्य से तीन डिग्री अधिक गिरावट है। आदृता भी बढ़ गई है। फसलों में पाला पडऩे के आसार हैं, ऐसे में किसान सिंचाई लगातार करते रहें। अभी मौसम को खुलने में दो से तीन दिन का और वक्त लग सकता है।

डॉ. संदीप चंद्रवंशी, मौसम वैज्ञानिक।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar