1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराज्यीय तस्करी का खुलासा! कार से 15.480 किलो गांजा जब्त, तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज

CG Ganja Smugglers: कबीरधाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी थाना क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
कार से 15.480 किलो गांजा जब्त, तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज(photo-patrika)

कार से 15.480 किलो गांजा जब्त, तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज(photo-patrika)

CG Ganja Smugglers: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी थाना क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से कुल 15.480 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7.75 लाख रुपये आंकी गई है।

CG Ganja Smugglers: मौके से जब्त की गई सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वाहन, मोबाइल फोन सहित कुल 12.95 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर होते हुए उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। गांजे को छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता था।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस पर नकेल कसने के लिए छानबीन कर रही है। कबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के मादक पदार्थ कारोबार में शामिल न हों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।