Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

कांग्रेसी महिलाओं ने मंत्री शाह का पुतला दहन किया, फायर ब्रिगेड नोजल की छीना झपटी में गीले हुए अधिकारी

भाजपा के मंत्री विजय शाह के रतलाम में बयान के बाद कांग्रेस महिला कमेटी लामबंद हो गईं। खंडवा में केवल राम तिराहे पर पुतला दहन को बुझाने का महिला नेताओं ने अफसरों का किया विरोध और नारेबाजी की, महिला नेताओं ने गांधी भवन से केवल राम तिराहे तक निकाला जुलूस

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Congress performance
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

भाजपा के मंत्री विजय शाह के रतलाम में बयान के बाद कांग्रेस महिला कमेटी लामबंद हो गईं। खंडवा में केवल राम तिराहे पर पुतला दहन को बुझाने का महिला नेताओं ने अफसरों का किया विरोध और नारेबाजी की, महिला नेताओं ने गांधी भवन से केवल राम तिराहे तक निकाला जुलूस

रतलाम वाले बयान के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतरी

मंत्री विजय शाह के रतलाम वाले बयान के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतरी। मंगलवार को कांग्रेस की महिला नेताओं ने समर्थकों के साथ मंत्री के खिलाफ नारे बाजी की। जुलूस निकाल कर केवल राम तिराहे पर मंत्री शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला दहन को बुझाने को लेकर कांग्रेस नेताओं और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच नोकझोंक भी हुई।

प्रशासन ने फायर ब्रिगेड से पुतले को बुझाने की कोशिश की

गांधी भवन से कांग्रेस महिलाओं ने जुलूस निकाल कर केवल राम तिराहे पहुंची। कांग्रेसी महिलाओं ने मंत्री शाह का पुतला दहन किया। प्रशासन ने फायर ब्रिगेड से पुतले को बुझाने की कोशिश की। महिला नेताओं इने प्रशासन का विरोध किया। अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, रचना तिवारी आदि नेताओं ने पुतला बुझाने का विरोध करते हुए फायर ब्रिगेड के नोजल को छीनने की कोशिश की। छीना-छपटी में महिला नेत्रियों ने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह समेत मौजूद पुलिस कर्मचारियों को गीला कर दिया। नोजल महिलाओं के हाथ में जाते ही वहां से अधिकारी भाग खड़े हुए। कार्यकर्ता भी गीले हो गए। पुतला दहन के बाद मामला शांत हुआ।

महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में...

पुतला बुझाने के विरोध में छीना झपटी के दौरान महिला नेताओं ने महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में...,नारियों का ये अमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, विजय शाह मुर्दाबाद, विजय शाह शर्म करो...,विजय शाह हमसे डरता है, पुलिस को आगे करता है ...आदि नारे लगाए।

लाडली बहनों की सुरक्षा देने की जिम्मेदारी सरकार की

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि जिन लाडली बहनों को सम्मान और सुरक्षा देने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है, वही आज उसके मंत्री द्वारा अपमानित और भयभीत किया जा रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। महिला नेत्री रचना तिवारी ने कहा कि मंत्री शाह सामाजिक अर्थव्यवस्था और महिलाओं के दाग पर आवाज उठाते हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट बोेल, मैं एडमिनिस्ट्रेशन हूं...

प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन वाली जगह पर कुछ वाहन खड़े थे। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने पुतला को बुझाने के निर्देश दिए। शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने विरोध किया। सिटी मजिस्ट्रेट बोले यहां से हट जाइए। अध्यक्ष ने कहा मैं क्यों हटूं, मैं तो अपना काम कर रही हूं। आप यहां से हटिए। सिटी मजिस्ट्रेट बोले मैं यहां का एडमिनिस्ट्रेशन हूं। मेरी जिम्मेदारी है।

ये रहे मौजूद

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह, हेमलता पालीवाल, मुमताज बी, कामिनी मंडलोई, मीनू मंडलोई, रूपा कास्डे, नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर,प्रेमांशु जैन, विशाल जैन, मनोज मंडलोई, हुकुम मेलुन्दे,असलम भाई, अय्यूब लाला, वामनराव जाधव समेत समर्थक मौजूद रहे।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar