
- दिन में गर्म रात में मौसम में हल्की ठंडक
- डॉक्टरों ने कहा अभी एसी व कूलर चलाने से बचे, जुस पीए व पानी का अधिक सेवन करे
इस माह की शुरूआत से ही मौसम में बदलाव हुआ है। दिन में तेज धूप व गर्मी होने से एसी व कूलर चालू हो गए हैं। ऑफिस से लेकर घरों में अभी से इनका उपयोग होने लगा है। वहीं रात में मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम में आया यह परिवर्तन लोगों को बीमार कर रहा है। जिला अस्पताल की बात करे तो यहां सोमवार को सुबह पर्ची काउंटर पर भारी भीड़ रही। महिला, पुरुष और बुजुर्ग तक लाइन में लगे रहे। अस्पताल में सबसे अधिक संख्या मरीज मेडिसिन विभाग में रहे। यहां ओपीडी में भारी भीड़ रही। सड़कों पर उड़ रही धूल से एलर्जी के मरीज बढ़े है। एक वर्ग ऐसा भी जिसे इसी वजह से सर्दी खांसी हुई है।
गर्मी के साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। इससे खाने पीने में अलग-अलग तरह की चीजें आ रही है। इससे भी डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पताल में इस तरह के मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बदलते मौसम में खानपीन का भी ध्यान आवश्यक रूप से रखना चाहिए।
- घर से धूप में निकलते समय मास्क व गमछे का उपयोग करे।
- अंगूर, संतरा व जूस का सेवन करने।
- घर से खाली पेट न निकले, पानी पीते रहे।
- चक्कर या घबराहट होने पर जूस व पानी पिए।
- दिन व रात के तापमान में बदलाव हुआ है। दिन में तेज धूप व गर्मी है वहीं रात में हल्की ठंड है। इसका आमजन का स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है। अस्पताल में तीन तरह की मरीज आ रहे हैं। पहला सर्दी, खांसी व बुखार का है। दूसरा डायरिया और तीसरा एलर्जी का मरीज है। आम दिनों की तुलना में 15 से 20 प्रशित मरीज बढ़े हैं। - डॉक्टर पंकज जैन, एमडी मेडिसिन जिला अस्पताल।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
17 Feb 2026 12:06 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)