11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी बोर्ड परीक्षा : सुबह 8.40 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच आज शुरू हो गई । 88 केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो गई है। 12 वीं के 10337 परीक्षार्थी, 8991 नियमित, 1346 स्वाध्यायी होंगे शामिल मंगलवार को पहले दिन 12 वीं की अंग्रेजी विषय का पेपर है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Feb 10, 2026

mp board exam

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान चेकिंग

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच आज शुरू हो गई । 88 केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो गई है। 12 वीं के 10337 परीक्षार्थी, 8991 नियमित, 1346 स्वाध्यायी होंगे शामिल मंगलवार को पहले दिन 12 वीं की अंग्रेजी विषय का पेपर है।

12 वीं में 10337 छात्रों को बैठने की व्यवस्था

केंद्र पर परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे पहुंचना होगा। केंद्र में चेकिंग के साथ 8.30 बजे तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी। समय से नहीं पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक परीक्षा चलेगी। 12 वीं (हायर सेकंडरी ) में 88 केंद्रों पर 10337 छात्रों को बैठने की व्यवस्था है। इसमें 8991 नियमित और 1346 स्वाध्यायी शामिल होंगे। कक्ष के बाहर गेट पेयजल के साथ परिसर में टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।

88 केंद्रों पर निरीक्षकों को किया प्रशिक्षित

सोमवार को 88 परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बैठने की व्यवस्था परखी गई। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। नकल पर नियंत्रण करने सुरक्षा के साथ जैमर लगे हैं। आठ अशासकीय और पांच शासकीय केंद्रों पर स्वाध्यायी छात्रों को बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के दौरान गाइड लाइन में लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की धाराएं भी बताई गईं हैं।

इस सप्ताह तीन दिन होंगी ये परीक्षाएं

12 वीं (हायर सेकंडरी ) कक्षा में मंगलवार से परीक्षाएं शुरु होंगी। पहले सप्ताह में 14 फरवरी तक परीक्षाएं होंगी। 10 फरवरी को अंग्रेजी, दूसरी परीक्षा 13 फरवरी को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला एवं इतिहास की परीक्षा होगी। 14 फरवरी को बायोटेक्नालोजी, गायन वादन, तबला पखावज की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद अगले सप्ताह 16 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी।

केंद्र पर ऐसे चलेगी प्रक्रिया

सुबह 8 बजे छात्र केंद्र पर पहुंचे ।

सुबह 8.30 बजे तक केंद्र में प्रवेश।

सुबह 9-12 बजे तक चलेगी परीक्षा।

अफवाह पर दर्ज होगी एफआईआई

परीक्षार्थी ये नहीं भूलें

परीक्षार्थी सुबह केंद्र पर पारदर्शी बाक्स में प्रवेश पत्र, कलम, पेंशल, रबर और जरूर लेकर जाएं।

इन पांच केंद्रों पर विशेष सुरक्षा

श्री रायचंद्रनागड़ा उत्कृष्ट खंडवा, मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक स्कूल खंडवा, शासकीय उत्तर माध्यमिक स्कूल हरसूद, शासकीय बालक हाई स्कूल खालवा, मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लोद में स्वाध्यायी छात्रों के लिए परीक्षा सेंटर बनाया गया है। केंद्रों पर विशेष सुरक्षा रहेगी।

फैक्ट फाइल

88 कुल परीक्षा केंद्र

10337 12 वीं (हायर सेकंडरी )

8991 नियमित

1346 स्वाध्यायी

05 संवेदनशील केंद्र स्वाध्यायी

08 केंद्र अशासकीय स्कूलों को बनाए गए हैं।

पीएस सोलंकी : जिला शिक्षा अधिकारी

परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। किसी भी तरह की लापरवाह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 88 केंद्रों पर 12 वीं कक्षा के छात्रों की अंग्रेजी विषय का पेपर है। संवेदनशील के साथ सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्राध्यक्ष किसी भी तरह सूचना कंट्रोल रूम पर दे सकेंगे।