AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

MP News: मध्यप्रदेश की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ इशिता ने मां नर्मदा की परिक्रमा की शुरुआत की। दोनों में ब्रह्मपुरी घाट पर विधिनुसार पूजा-अर्चना की। यात्रा की शुरुआत के उपरांत उन्होंने संत विवेक गुरु से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। नवविवाहित जोड़े डॉ अभिमन्यु और इशिता के साथ नर्मदा परिक्रमा पर उनकी बड़ी बहन डॉ. आकांक्षा यादव, जीजा और बडे़ भाई वैभव यादव और उनकी पत्नी भी साथ निकले हैं।
आपको बता दें कि, आपको बता दें कि, 30 नवंबर को उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी डॉ. इशिता से संपन्न हुई थी। इस विवाह सम्मेलन ने सादगी की मिसाल पेश की थी। जिसकी देश और प्रदेश भर में चर्चा हुई थी। सामूहिक विवाह सम्मलेन में 21 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था। जिसमें न कोई वीवीआईपी व्यवस्था की गई थी, न ही कोई सजावट में व्यर्थ खर्च किया गया था। परिक्रमा के दौरान डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा शुरु की। दोनों नंगे पांव और सादे कपड़ों में यात्रा पर निकले हैं।

नवदंपत्ति के द्वारा नर्मदा परिक्रमा नवदांपत्य जीवन की मंगल कामना, पारिवारिक स्वास्थ्य, मानसिक सुख- शांति और समाज के कल्याण के लिए की जा रही है। इसके पहले अभिमन्यु के बड़े भाई वैभव यादव भी नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। ये यात्रा करीब 15 दिनों में संपन्न होगी। ओंकारेश्वर से बड़वानी, राजपीपला गरुड़ेश्वर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र), भरूच होते हुए नर्मदा सागर संगम (खंभात की खाड़ी) तक यात्रा होगी। यह यात्रा पौष महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से शुरु हुई है जो कि अंग्रेजी महीने के 22 दिसंबर से शुरू हुई है।
हालांकि, साल 2024 में सीएम डॉ मोहन यादव के बड़े बेटे वैभव यादव का विवाह राजस्थान के पुष्कर में किसान परिवार की बेटी के साथ संपन्न हुआ था।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
24 Dec 2025 03:58 pm
Published on:
24 Dec 2025 03:10 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।