16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री बोले…कांग्रेस के लोगों को शर्म नहीं आती, हम पैसे देते हैं तो ये कहते हैं बहनें दारू पी जाती हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंधाना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1836 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसमें खंडवा की 2 लाख 12 हजार बहनें शामिल हैं।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Chief Minister Dr. Mohan Yadav

पंधाना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंधाना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1836 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसमें खंडवा की 2 लाख 12 हजार बहनें शामिल हैं। उन्होंने महिला, किसान और युवाओं के लिए योजनाएं गिनाते हुए 608 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।

सीएम बोले... कांग्रेसियों डूब मरो

मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय संस्कृति में बहनें देवी तुल्य हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि हम लाडली बहनों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस के लोग कहते हैं बहनें दारू पी जाती हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए, डूब मरना चाहिए। हमारी माताएं परिवार पालने जान की बाजी लगा देती हैं। लेकिन ये नालायक इस तरह की बात करते हैं।

20 साल तक और घर में बैठे रहेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा बहनों याद रखना, गांठ बांध कर रख लो। लोकतंत्र में बदला लेने का सबसे अच्छा दिन जिस दिन आप को वोट देना है। उस दिन कांग्रेसियों को श्र्राप देना कि 20 साल तक तुम घर में बैठे हो, बीस साल तक और बैठे रहो। मुख्यमंत्री ने कहा बहनों कांग्रेसियों के काल मन को सुधारने मोबाइल की लाइट जलाकर प्रकाश करो। ये लाइट तारों की तरह टिमटिमा रहे हैं। इससे हमें बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। सीएम ने कहा कि ये महिलाओं के हाथ में लाइट देखकर अच्छा लगा।

बहनों को लोस, विस में 33 फीसदी आरक्षण

सीएम ने कहा हमारी केंद्र की सरकार में मोदी जी ने निर्णय लिया है कि पंचायत की तरह अब बहनों को लोक सभा और विधानसभा में 33 फीसदी का आरक्षण देंगे।

बहनों को हर माह देंगे पांच हजार

सीएम ने कहा कारखाने में रोजगार करने वाली हर बहनों और भाइयों को सरकार पांच हजार रुपए देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 55 हजार रुपए की सहायता दी जाती है।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ाएंगे

सीएम ने कहा ओंकारेश्वर में 3 हजार हजार करोड़ से एकात्म धाम और ममलेश्वर धाम विकसित किया जा रहा है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने। होम स्टे में दो, तीन चार कमरे बनाने पर सरकार पैसे देगी।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ाएंगे

सीएम ने कहा ओंकारेश्वर में 3 हजार हजार करोड़ से एकात्म धाम और ममलेश्वर धाम विकसित किया जा रहा है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने। होम स्टे में दो, तीन चार कमरे बनाने पर सरकार पैसे देगी।

निमाड़ में नए उद्योग, रोजगार मिलेंगे

सीएम ने कहा कि निमाड़ में रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी। मथुरा, दिल्ली, ओंकारेश्वर, इंदौर सीधे जुड़ेगा। इससे नए उद्योग लगेंगे, रोजगार बढ़ेगा। हाथ जोड़ कर निवेदन करता हूं कि जमीन नहीं बचेना, जरूरत पर एक बार मकान बेच लेना, लेकिन खेती की जमीन को बचाए रखना। आने वाले समय में बाप दादा की जमीनें सोना उगलेंगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!