AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

प्रदेश के 15 जिलों में आहार अनुदान राशि योजना लागू है, 2.25 लाख सदस्यों को हर माह 40 करोड़ रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। सबकुछ योजना के तहत हुआ तो जल्द अब 55 जिले में योजना लागू करने की तैयारी है। 12 लाख 22 हजार 1500 रुपए प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी
प्रदेश सरकार बैगा, भारिया और सहरिया यानी विशेष पिछड़ी जनजाति ( पीवीजीटी ) को संरक्षित करने आहार अनुदान राशि योजना के तहत प्रोत्साहित राशि देने जा रही है। इस योजना में प्रत्येक सदस्यों को हर माह 1500 रुपए प्रोत्साहन राशि रूप में देने की तैयारी है। अभी तक यह योजना प्रदेश के सिर्फ 15 जिलों में लागू है। सबकुछ योजना के तहत हुआ तो अब निमाड़ के खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, बड़वानी समेत प्रदेश के 55 जिलों को शुरु होगी। प्रदेश में इन सदस्यों की संख्या 12 लाख 22 हजार है।
जनजातीय कार्य विभाग के पत्र पर स्थानीय स्तर पर योजना को अमली जमा पहनाने में जुट गए हैं। शासन ने वर्ष 2011 की जनगणना के तहत चिन्हित परिवारों के तलाश शुरू की है। खंडवा समेत निर्माण में अभी तक एक भी सदस्य नहीं मिले हैं। विभागों ने पंचायतों को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है।
जनजातीय कार्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार निमाड़ में 194 सदस्य रहते हैं। इसमें बैगा के 15, भारिया 161 और 18 सदस्य सहरिया के शामिल है। सबसे अधिक बड़वानी जिले में 101 भारिया सदस्य है। खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर में बैगा के पांच-पांच सदस्य हैं। खरगौन में बैगा और सहरिया के एक भी सदस्य नहीं हैं। भारिया के चारों जिले में सदस्य है। सबसे अधिक बड़वानी में है। खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर में सहरिया के 18 सदस्य हैं। शासन के पत्र पर जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों ने खोज, बीन शुरू किया है।
खंडवा में बैगा के 4 पुरुष और 1 महिला के साथ 5 सदस्य हैं। भारिया के 27 पुरुष व 19 महिलाओं के साथ 46 सदस्य निवास कर रहे हैं। जबकि सहरिया के 4 पुरुष और 2 महिलाओं के साथ 6 सदस्य हैं। कुल मिलाकर 57 सदस्य हैं। इसमें 22 महिलाएं और 35 पुरुष शामिल हैं।
बैगा जाति के 3 पुरुष व 2 महिलाओं के साथ 5 सदस्य हैं। इसी तरह भारिया में 49 पुरुष और 52 महिलाओं के साथ 101 सदस्य। सहरिया में 3 पुरुष व 2 महिलाओं के साथ 5 सदस्य शामिल हैं। यहां 111 सदस्यों को चिन्हित किया गया है।
खंडवा 05 46 06 57
बुरहानपुर 05 01 07 13
खगौन 00 13 00 13
बड़वानी 05 101 05 111
कुल 15 161 18 194
नोट : आंकड़े वर्ष 2011 की जनगणना के तहत शासन की ओर से जिलों को भेजी गई रिपोर्ट से लिए गए हैं।
जिला बैगा भारिया सहरिया कुल
श्योपुर 104 08 144600 144712
शहडोल 99299 5270 0 0 0 104569
शिवपुरी 01 04 91243 191248
उमरिया 87177 1533 03 88713
नोट : आंकड़े, शासन की ओर से जिलेवार भेजी गई रिपोर्ट से लिए गए हैं।
बैगा :
207588 पुरुष
206938 महिला
414526 कुल
भारिया :
97574 पुरुष
95656 महिला
193230 कुल
सहरिया :
316541 पुरुष
298417 महिला
614958 कुल
12,22,714 कुल सदस्य
-----------------------
इनका कहना : सत्येंद्र सिंह, अपर आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मध्य प्रदेश शासन
प्रदेश के 15 जिले में 2.25 लाख सदस्यों को हर माह 40 करोड़ रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। अब पूरे प्रदेश के सभ 55 जिले में सभी सदस्यों को हर माह 1500 रुपए प्रत्येक सदस्यों को देने की तैयारी है। कलेक्टरों को पत्र भेजकर लिस्ट मांगी गई है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
30 Dec 2025 12:04 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।