AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

खरगोन. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने खरगोन प्रवास के दौरान महेश्वर के एतिहासिक अहिल्या घाट पर विधि विधान से पूजन किया। मां भगवती नर्मदाष्टक आरती की। मां नर्मदा को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने मां नर्मदा से प्रदेश की जनता की सुख.समृद्धि की कामना की। अहिल्या घाट नमामि देवी नर्मदे और अन्य भजनों के स्वर से गूंज उठा।
राज्यपाल पटेल ने अहिल्याघाट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो का भी अवलोकन किया। इसका लोकार्पण गत माह निमाड़ उत्सव के दौरान किया गया है। अत्याधुनिक 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, मूविंग हेड और लेजर लाइट तथा आधुनिक साउण्ड सिस्टम के उपयोग करते हुए लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से महेश्वर के एतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव, मां नर्मदा के उद्गम की कहानी और लोकमाता देवी अहिल्या के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया जाता है।
शो के दौरान विधायक राजकुमार मेव सहित नगर पालिका अध्यक्ष अलका गजराज, कलेक्टर भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने राज्यपाल के साथ मिलकर मां नर्मदा की आरती की।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
24 Dec 2025 11:01 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।