15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहकारी बैंक के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, NH-30 पर लगाया चक्काजाम

Chhattisgarh farmers protest: छत्तीसगढ़ के फरसगांव में सहकारी बैंक द्वारा धान की राशि के भुगतान में देरी से नाराज किसानों ने NH-30 पर चक्काजाम किया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
भुगतान में देरी से भडक़े किसान (photo source- Patrika)

भुगतान में देरी से भडक़े किसान (photo source- Patrika)

Chhattisgarh farmers protest: छत्तीसगढ़ के फरसगांव में सहकारी बैंक द्वारा धान की राशि के भुगतान में हो रही देरी से किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे-30 पर बैंक के सामने चक्काजाम कर दिया। करीब 20 मिनट तक चले इस विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

Chhattisgarh farmers protest: किसानों को झेलनी पड़ रही पेरशानी

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि वे दूर-दराज के गांवों से किराया खर्च कर और अपना काम छोडक़र बैंक पहुंचते हैं, लेकिन बैंक प्रबंधन की लापरवाही के कारण दिनभर इंतजार करने के बावजूद भुगतान नहीं हो पाता। किसानों का कहना है कि सुबह से शाम तक भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय और तहसीलदार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

किसानों ने समाप्त किया चक्काजाम

Chhattisgarh farmers protest: अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जायज ठहराया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन के भरोसे के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया, जिसके पश्चात पुलिस ने यातायात बहाल कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने सहकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर भुगतान प्रक्रिया में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं को दूर करने कहा।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!