12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: बिजली कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! पुरानी पेंशन योजना हो सकती है लागू, जल्द होगा ऐलान

CG News: प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से ओपीएस की मांग कर रहे कर्मचारियों को अब इसका लाभ मिल सकता है..

2 min read
Google source verification
CG News, CG news today

बिजली कंपनी में ओपीएस लागू होने पर 9 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ ( Photo - Patrika )

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कंपनी में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू कराने को लेकर कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। प्रबंधन के साथ हाल ही में हुई वार्ता में कर्मचारी महासंघ को इस दिशा में ठोस और सकारात्मक निर्णय का आश्वासन मिला है। संगठन को उम्मीद है कि जल्द ही कर्मचारियों के हित में ठोस फैसला लिया जा सकता है।

CG News: इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

यदि बिजली कंपनी में ओपीएस लागू होती है तो इसका लाभ अप्रैल 2004 और इसके बाद नियुक्त हुए लगभग 1 हजार अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिलेगा। वर्तमान में केवल अप्रैल 2004 से पूर्व नियुक्त कर्मचारी ही ओल्ड पेंशन स्कीम के दायरे में हैं, जबकि बाद में नियुक्त कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत रखा गया है। बिजली कंपनी में ओपीएस लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों की ओर से समय-समय पर आंदोलन किए जाते रहे हैं।

बैठक में हुई चर्चा

कुछ माह पहले ही छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ महासंघ के नेतृत्व में चरणबद्ध आंदोलन किया गया, जिसके बाद प्रबंधन ने आमंत्रित किया। इस मुद्दे पर हाल ही में हुई बैठक में विस्तार से चर्चा हुई और संगठन को जल्द सकारात्मक निर्णय का भरोसा दिलाया गया।

12 हजार से अधिक अधिकारी, कर्मचारी कार्यरत

कर्मचारियों का कहना है कि शासकीय कर्मचारियों की तरह बिजली कंपनी के कर्मचारियों को भी ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिलना कंपनी के तीनों कंपनियों में 12 हजार चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य बिजली से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कंपनी के अंतर्गत उत्पादन, वितरण और पारेषण कंपनियों में वर्तमान में 12 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से लगभग 3 हजार कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी नियुक्ति अप्रैल ओपीएस के दायरे में आते हैं। वहीं 2004 से पहले हुई थी और वे अप्रैल 2004 के बाद बाद नियुक्त लगभग 9 हजार अधिकारी-कर्मचारी अभी भी न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत है।

प्रबंधन से वार्ता हुई है, ठोस आश्वासन से कर्मचारियों की बढ़ी उम्मीदः बरेठ

छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम बिजली कर्मचारियों की पुरानी और जायज मांग है। संगठन के साथ हाल ही में हुई बैठक में प्रबंधन ने इस विषय पर ठोत्त और सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। इसका ड्रापट तैयार है और उच्च स्तर से मंजूरी के बाद इस मुद्दे पर निर्णय संभावना है।

शासकीय कर्मचारियों की तरह बिजली कंपनी के कर्मचारियों को भी मिले ओपीएस का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन ने अप्रैल 2022 में शासकीय कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की थी। कर्मचारियों को एनपीएस और ओपीएस में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया गया था, जिसमें लगभग 84 प्रतिशत कर्मचारियों ने ओपीएस का चयन किया। इसी आधार पर बिजली कंपनी के कर्मचारी भी ओपीएस लागू करने की मांग कर रहे हैं। महासंघ ने कहा है कि बिजली कर्मचारियों को भी जल्द ही ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभमिलना चाहिए।