13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Road Accident: नेशनल हाईवे पर भीषण टक्कर! दो कारों की भिड़ंत में 2 की मौत, 5 घायल

CG Road Accident: नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
नेशनल हाईवे पर भीषण टक्कर (photo source- Patrika)

नेशनल हाईवे पर भीषण टक्कर (photo source- Patrika)

CG Road Accident: कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र में केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास शुक्रवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

CG Road Accident: टक्कर के बाद मचा हड़कंप

चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों कारें पूरी तरह डैमेज हो गईं। खुशकिस्मती से, दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए, जिससे कुछ लोगों की जान बच गई। हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को इन्फॉर्म किया गया।

पुलिस और 112 टीम की तत्परता

सूचना मिलने पर मोरगा चौकी पुलिस और 112 टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से पोड़ी उपरदा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक मृतक की पहचान धन सिंह यादव के रूप में

CG Road Accident: रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑल्टो 100 कार में चार लोग सवार थे। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो और गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, सभी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी यात्री कोरबी इलाके के रहने वाले थे। मरने वालों में से एक की पहचान धन सिंह यादव के रूप में हुई है। शुरुआती जांच से पता चला है कि एक्सीडेंट का मुख्य कारण तेज गाड़ी चलाना था। पुलिस डिटेल में जांच कर रही है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!