15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Korba News: मंडप में जूतों की माला पहनाकर दूल्हे की पिटाई, एक्स गर्लफ्रेंड ने फोन पर फोड़ा भांडा…VIDEO हुआ वायरल

CG Crime News: कोरबा में बारातियों का स्वागत आमतौर पर दुल्हन के द्वार पर फूलमाला के साथ किया जाता है। गाजे-बाजे बजते हैं, लोग नाचते हैं। लेकिन कोरबा में एक दूल्हे का स्वागत जूतों की माला से किया गया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
korba crime news, Groom Beaten In Korba, cg crime news

Groom Beaten In Korba : कोरबा में बारातियों का स्वागत आमतौर पर दुल्हन के द्वार पर फूलमाला के साथ किया जाता है। गाजे-बाजे बजते हैं, लोग नाचते हैं। लेकिन कोरबा में एक दूल्हे का स्वागत जूतों की माला से किया गया। घरातियों ने दूल्हे को चप्पल से पीटा, सिर पर चप्पल रख दिया और खूब पिटाई की। पुलिस के हस्तक्षेप से दूल्हे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर दूल्हे का जूतों की माला से स्वागत और मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना कोरबा शहर के अंतर्गत स्थित एक बस्ती की है। जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाले युवक दादूराम गुजरात के बड़ोदरा में स्थित एक होटल में बतौर अस्टिेंट मैनेजर काम करता है। कार्य के दौरान बड़ोदरा में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। युवक ने युवती के साथ काफी समय गुजारा और बाद में शादी से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़े: 2nd Phase Election 2024: अगले कुछ ही घंटों में थम जाएगा चुनावी शोर, डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे प्रत्याशी

दादूराम कोरबा में रहने वाली एक युवती के साथ ब्याह रचा रहा था। मंगलवार को युवक बारात लेकर कोरबा पहुंचा। इसके पहले कि दादूराम कोरबा की युवती से ब्याह रचाता उसके गुजरात में किये गए कारनामे की जानकारी युवती के घर वालों को हुई। उन्होंने शादी तोड़ने के बजाय दूल्हा दादूराम को सबक सिखाने की योजना बनाई। बारात लेकर दुल्हा कोरबा पहंचा तो लोगों ने दूल्हे को चारों तरफ से घेर लिया। उसे आदर सत्कार के साथ घर के भीतर ले गए और लड़की के घर वालों ने दादूराम की खातिरदारी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि दादूराम को दुल्हन के घर वालों ने जूतों का माला पहनाई और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी कोशिश के बाद दूल्हे को दुल्हन के घर से बाहर निकालकर थाना ले गई। दुल्हन पक्ष दूल्हे से हर्जाना की मांग कर रहा है। देर रात तक विवाद जारी था।

यह भी पढ़े: नारायणपुर के वैद्यराज हेमचंद मांझी को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति ने दिल्ली में किया सम्मानित

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!