10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bus accident: दूल्हे-दुल्हनों से भरी बस बंद रेलवे फाटक से टकराई, मच गई चीख-पुकार, 15 घायल

Bus accident: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में जाने के दौरान हुआ हादसा, दूल्हे-दुल्हनों के अलावा परिवार के सदस्य भी थे शामिल

less than 1 minute read
Google source verification
Bus accident

Accidental bus (Photo- Patrika)

बरसबपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सोमवार की रात दूल्हे-दुल्हनों समेत उनके परिवार के सदस्यों को लेकर एक बस खडग़वां चनवारीडांड़ मंदिर जा रही थी। इसी दौरान रात में बस एमसीबी जिले के नागपुर में बंद रेलवे फाटक से टकरा (Bus accident) गई। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में दूल्हे-दुल्हन समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। सभी को नागपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद रात में ही छुट्टी दे दी गई।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सोमवार रात को वनांचल ब्लॉक भरतपुर से बस में सवार होकर 40 लोग खडग़वां चनवारीडांड़ मंदिर जा रहे थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे नागपुर के बंद रेलवे फाटक से बस (Bus accident) टकरा गई। इससे उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर तत्काल सीएचसी भेजा गया। इसमें 15 सवारी को हल्की चोटें (Bus accident) आई थीं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रात को ही छुट्टी दे गई।

घायलों में मालती-देवीदीन ग्राम बेला, तिलकराम-धनेश ग्राम सिंगरौली एमपी, चंद्रकली-अनिल ग्राम बेला, कलावती-रामनाथ ग्राम रापां, रिंकू-रिज्जू ग्राम सिधी एमपी सहित अन्य शामिल हैं।

Bus accident: दूसरे वाहन से भिजवाया विवाह स्थल

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस (Bus accident) में दुल्हन-दूल्हा और परिवार सहित करीब 40 लोग सवार थे। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अमला मौके पर तथा अस्पताल पहुंचा। फिर दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सभी को सामूहिक विवाह स्थल भिजवाया गया।