12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10th-12th Board Exam: शुरू हुए RBSE के 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम, 19 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार से प्रदेशभर में शुरू हो गईं। इस वर्ष 19,90,057 परीक्षार्थी 6194 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 12, 2026

RBSE Exam

पत्रिका फाइल फोटो

RBSE 10th-12th Board Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन 12वीं का मनोविज्ञान का पेपर व 10वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर है। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई जो 11.45 बजे तक चलेगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

19 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस बार की परीक्षा में 19,90,057 परीक्षार्थी पंजीकृत है। ऐसे में राजस्थान के 6194 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। सैकेण्डरी परीक्षा में 10,68,109 सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा में 9,10,009 शामिल होंगे।

जानें क्या बोले कोटा के जिला शिक्षा अधिकारी

कोटा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रामचरण मीणा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं के 25,650 व 12वीं कक्षा 12वीं के 24,132 सहित 49,782 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा जिले के 137 परीक्षा केंद्रों होगी। पेपर 32 थानों में सुरक्षित करवाए गए है। इसके लिए 42 पेपर कॉर्डिनेटर लगाए हैं। ये केन्द्राधीक्षक के साथ परीक्षा के समय पहुंचकर पेपर लेकर आएंगे।

इस बार कोटा जिले में जामुनिया स्कूल को पहली बार सेंटर बनाया गया है। इस कारण यहां सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रहेगी। 2200 से अधिक वीक्षक लगाए गए है। गुमानपुरा मल्टीपरज स्कूल को संग्रहण व मूल्याकंन केन्द्र बनाया गया है। यहां भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। परीक्षा को लेकर डीईओ ऑफिस से 4, बोर्ड की 1 व संयुक्त निदेशक कार्यालय की 1 टीम फ्लाईंग की रहेगी।