16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Rain Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 शहरों में पारा 31°C, IMD ने दिया 17-18 फरवरी को बारिश का अलर्ट

IMD Weather Forecast Report: राजस्थान में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। 14 शहरों में अधिकतम तापमान 31°C तक पहुंच गया है, जिससे दिन में गर्मी का असर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग ने 17-18 फरवरी को कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में सर्दी का असर कम हो गया है। तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम केन्द्र के अनुसार राज् य में रविवार को 14 शहरों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया।

हाड़ौती अंचल में फरवरी के मध्य में ही गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ लोगों ने पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं। वहीं बाजारों में भी गर्मी से राहत देने वाले पेय पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का असर लगभग समाप्त होता नजर आ रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और धूप की तीव्रता बढ़ने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि रात के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि जारी रहने की संभावना है।

मौसम में आए इस बदलाव से बाजारों में भी हलचल बढ़ गई है। लोग हल्के कपड़ों की खरीदारी करने लगे हैं। वहीं दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम नजर आने लगी है। दिन में तेज धूप के कारण दोपहर के समय गर्मी का अहसास बढ़ गया। वहीं सुबह और देर रात हल्की ठंड जरूर महसूस हो रही है, लेकिन पहले जैसी सर्दी अब नहीं रही।

15 से 21 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम

  • 16 फरवरी - आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना
  • 17 फरवरी - आंशिक रूप से बादल छाए रहने और जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना
  • 18 फरवरी - जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना
  • 19-20-21 फरवरी - आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना

15 दिन में 5 डिग्री चढ़ा पारा

कोटा शहर में पिछले 15 दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। 1 फरवरी को शहर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 15 फरवरी तक बढ़कर 31.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में इस तेजी से बढ़ोतरी ने लोगों को गर्मी की आहट का एहसास करा दिया है। यदि बीते 7 दिन का तापमान देखे तो 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री था, जो 4 डिग्री बढ़ गया है। वहीं, रात का पारा 11.6 डिग्री था, जो 15 फरवरी को 12.4 डिग्री पर पहुंच गया है। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटे की रही।

मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रदेश जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 17 व 18 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। कोटा संभाग में भी बादल छाए रहने की संभावना है।

गन्ने की चरखी भी चली

कोटा में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का असर दिखने लगा है। बाजारों में गन्ने की चरखियां चल पड़ी हैं और लोग ताजा रस पीकर राहत ले रहे हैं। दोपहर में तेज धूप के कारण ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है।

कोटा में एक सप्ताह में ऐसे चढ़ा पारा

तारीखअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
9 फरवरी27.911.6
10 फरवरी28.812.8
11 फरवरी28.513.0
12 फरवरी28.113.6
13 फरवरी28.814.0
14 फरवरी28.714.4
15 फरवरी31.312.4

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!