14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Accident: 10 फरवरी को शादी, 3 दिन बाद भीषण सड़क हादसा, ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहे नवविवाहित

Delhi-Mumbai Highway Accident: अलवर में दर्दनाक सड़क हादसे में कोटा निवासी नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन गंभीर घायल हो गए। दिल्ली से कोटा लौटते समय उनकी कार दिल्ली-मुंबई हाई-वे पर कंटेनर से टकरा गई।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Accident

हादसा स्थल पर मौजूद कार और घायल दुल्हन फोटो: पत्रिका

Bride-Groom Car Accident: अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने नवविवाहित जोड़े की खुशियों पर अचानक ब्रेक लगा दिया। शादी के महज 3 दिन बाद कोटा लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार कंटेनर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आइसीयू में उनका इलाज जारी है।

दिल्ली से लौट रहे थे कोटा

जानकारी के अनुसार कोटा निवासी अभिषेक शर्मा और उनकी पत्नी कामिनी शर्मा की शादी 10 फरवरी को दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद दोनों कोटा आए थे। इसके बाद अभिषेक अपनी पत्नी को दिल्ली से वापस कोटा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान अलवर के निकट शीतल क्षेत्र में उनकी कार अचानक आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर बेहद तेज थी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों वाहन में फंस गए। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मदद की और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ICU में चल रहा इलाज

बड़ोदामेव थाना पुलिस के अनुसार हादसे में अभिषेक और कामिनी दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आइसीयू में भर्ती कर लिया। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!