AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कोटा में सुबह की धुंध और कोहरे की वजह से सड़कों पर यातायात मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को जयपुर सहित अन्य जगहों पर सुबह और शाम को गलन भरी सर्दी रही।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा दर्ज किया गया है और शेष अधिकांश भागों में मौसम सामान्य दर्ज किया गया हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए भरतपुर संभाग और आसपास के जिलों में शनिवार को भी सुबह के समय घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।
इधर नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 22 दिसंबर तक बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। हालांकि अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पुनः न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने और राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को सबसे कम तापमान फतेहपुर का 4,
दौसा का 5.7,
लूणकरणसर का 5,
सीकर का 5,
नागौर का 5.1,
वनस्थली का 6,
चूरू का 7.1,
माउंटआबू का 11.4,
जयपुर का 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
20 Dec 2025 09:57 am
Published on:
20 Dec 2025 07:30 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।