7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चट्टानेश्वर में पिकनिक मनाने गए चार मजदूर, एक की डूबने से मौत

रानपुर थाना क्षेत्र में केबलनगर के निकट चट्टानेश्वर पिकनिक स्थल पर रविवार शाम पिकनिक मनाने गए चार मजदूरों में एक की पानी में डूबने से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

चट्टानेश्वर

रानपुर थाना क्षेत्र में केबलनगर के निकट चट्टानेश्वर पिकनिक स्थल पर रविवार शाम पिकनिक मनाने गए चार मजदूरों में एक की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर रानपुरा थानाधिकारी भंवर सिंह व निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

चारों मजदूर पिकनिक मनाने गए थे

नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने बताया कि रविवार शाम 6.30 बजे एक फैक्ट्री में काम करने वाले मनोज कुमार, अंकित, ऋतुराज व धर्मेन्द्र चट्टानेश्वर एनिकट पर पिकनिक मनाने गए थे। मध्यप्रदेश के फतेहपुर जिला निवासी धर्मेन्द्र (32) एनिकट मेें नहाने चला गया। करीब आधे घंटे तक धर्मेन्द्र नहीं लौटा तो उसे ढूंढ़ा तो वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। निगम के गोताखोर विष्णु शृंगी ने बताया कि सूचना पर रेस्क्यू टीम रवाना हो गई, लेकिन केबल नगर से घटनास्थल तक जाने का रास्ता नहीं होने व अंधेरा होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने पौने आठ बजे टार्च की रोशनी में युवक को ढूंढ़ने का काम शुरू किया, लेकिन युवक का पता नहीं चला। युवक के साथी घटना स्थल भी सही नहीं बता पा रहे। फिर तेज बारिश के चलते रेस्क्यू कार्य बंद करना पड़ा। अब सोमवार सुबह तलाशी अभियान चलाया जाएगा।