4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Price Hike: सोने-चांदी के भावों में फिर जबरदस्त उछाल, अब इतने रुपए पहुंचे दाम, जानें लेटेस्ट प्राइस

Sarafa Market Update: जेवराती सोने के भाव 2000 रुपए की तेजी के साथ 160000 प्रति 10 ग्राम व शुद्ध सोने के भाव 160800 हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 04, 2026

gold-silver price

Photo: Patrika

Gold-Silver Prices Rise: सर्राफा बाजार में चांदी व सोने के भावों में तेजी रही। चांदी के भाव 10,000 प्रति किग्रा की तेजी के साथ 272000 पर आ गए। जेवराती सोने के भाव 2000 रुपए की तेजी के साथ 160000 प्रति 10 ग्राम व शुद्ध सोने के भाव 160800 हो गए।

गोल्ड कैरेट भाव

  • गोल्ड (24 k) (99.5): 161000
  • गोल्ड (22 k) :149074
  • गोल्ड (20 k) : 140000
  • गोल्ड (18 k) : 128800
  • गोल्ड (14 k) : 113380(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

100000 कट्टे रही कृषि जिन्सों की आवक

भामाशाहमंडी में मंगलवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 100000 कट्टे की रही। गेहूं 20, सोयाबीन 50, धान 100, चना 50, धनिया 200 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। लहसुन लगभग 2500 कट्टे की आवक रही। भाव पुराना लहसुन 3000 से 12000 रहे। नया लहसुन 7500 से 11000 रहा। भावों में 500 रुपए की तेजी रही। किराना बाजार में खाद्य तेलों में स्थिरता रही।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2460, चंबल 2410, सदाबहार 2290, लोकल रिफाइंड 2180, दीप ज्योति 2310, सरसों स्वास्तिक 2625, अलसी 2440 रुपए प्रति टिन। मूंगफली : ट्रक 3120, कोटा स्वास्तिक 2780, सोना सिक्का 3050, कटारिया गोल्ड 2800 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी : स्कूटर 1900, अशोका 1890 रुपए प्रतिटिन। चीनी : 4170 से 4220 प्रति क्विंटल रहे। देसी घी: मिल्क फूड 9050, कोटा फ्रेश 8700, पारस 9150, नोवा 9100, अमूल 9800, मधुसूदन 9580 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल: बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8300-8700, मोगर 9200-9600, चना दाल 6500-6700, तुअर दाल 84000-11600 क्विंटल रहा।