3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yellow Alert: 180 मिनट के लिए IMD का येलो अलर्ट, इन 5 जिलों में होगी झमाझम बारिश, ओले गिरने की चेतावनी जारी

Hailstorm And Rain Alert In Rajasthan: मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में 180 मिनट के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की बारिश, आकाशीय बिजली, तेज़ हवा और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 03, 2026

IMD-Yellow-Alert

फोटो: पत्रिका

Aaj Ka Mausam: कोटा में मंगलवार अलसुबह हल्की बारिश हुई जिसके बाद मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारां, कोटा, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना जताई है। साथ ही मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और पेड़ों के नीचे शरण ना लेने। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल देने के साथ ही मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया है।

ओले गिरने का अलर्ट जारी

कोटा में कल भी कोहरा छाया रहा। धूप खिलने के बाद धीरे-धीरे कोहरा कम हुआ, लेकिन दिनभर आकाश में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली का खेल चलता रहा। जिसके बाद मौसम विभाग ने कोटा समेत हाड़ौती संभाग के चारों जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है।

ओलों के गिरने की आशंका ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। कोटा में सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा। वहीं 4 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से शीतलहर चली। बारां, बूंदी और झालावाड़ में भी आकाश में बादल छाए रहे और दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई।