14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Suicide: ‘मुझे बचा लो…’, MP की NEET छात्रा ने कोटा में किया सुसाइड, आखिरी बार पिता और बहन से की थी बात

कोटा में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश निवासी 18 वर्षीय छात्रा दादाबाड़ी में रह कर नीट की तैयार कर रही थी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Rajashtan-Police

पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: AI Generated)

NEET Student Committed Suicide: कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही मध्यप्रदेश की 18 वर्षीय छात्रा की गुरुवार रात मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसने आसपास मौजूद लोगों से ‘मुझे बचा लो’ कहा, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत

पुलिस के अनुसार छात्रा दादाबाड़ी इलाके में किराए के मकान में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरुवार देर रात विषाक्त पदार्थ खाने से उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उल्टियां होने लगीं। इस दौरान उसने जोर से आवाज लगाते हुए कहा कि उसे बचा लिया जाए। उसकी आवाज सुनकर अन्य छात्र और मकान मालिक तुरंत कमरे में पहुंचे।

हालत गंभीर देख उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

पढ़ाई में थी होनहार

साथी छात्रों के मुताबिक छात्रा पढ़ाई में काफी अच्छी थी। टेस्ट में उसके अच्छे अंक आते थे और वह डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी। गुरुवार शाम ही उसकी अपने पिता और बहन से फोन पर बातचीत हुई थी। परिवार को इस घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे कोटा पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!